Bihar News : इंटर में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कैसे और क्या-क्या हैं प्रावधान?
BSEB Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। इस बार भी बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। अब नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानिए इसके लिए क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटर पास विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया आज यानी 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार राज्य के 10,003 शिक्षण संस्थानों में कुल 17.50 लाख से अधिक सीटों पर दाखिला होगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नीतीश सरकार ने शहरी निकायों से वसूला 908 करोड़ का राजस्व, जानिए होल्डिंग से कितना टैक्स आया?
आवेदन करने से पहले इन बातों पर रखें ख्याल
नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्र आवेदन के दौरान न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का विकल्प चुन सकते हैं। एक बार विकल्प लॉक होने के बाद नामांकन प्रक्रिया के दौरान इनमें कोई बदलाव नहीं होगा। नामांकन के लिए 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा न होने की स्थिति में आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा है कि वे आवेदन भरने से पहले पिछले वर्ष (2025) की मेधा सूची को वेबसाइट पर जरूर देख लें, ताकि वे अपनी प्राथमिकता सही ढंग से तय कर सकें।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नीट छात्रा मामले में नहीं मिल पाई अब तक सफलता, ऐसे मामलों में क्यों पिछड़ जाते हैं परिजन? जानिए हर पहलू
डिग्री कॉलेजों में नहीं होगा नामांकन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कहना है कि इस बार केवल उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों एवं इंटर कॉलेजों में ही दाखिला होगा। डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई और नामांकन की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.org पर जाकर 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। वहीं 9वें वर्ग में 30 अप्रैल तक नामांकन लिए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.