{"_id":"5ffdce648ebc3e2f20383a0c","slug":"indigo-station-manager-rupesh-kumar-murdered-by-unidentified-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटनाः इंडिगो के स्टेशन मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटनाः इंडिगो के स्टेशन मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत
Tue, 12 Jan 2021 09:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम जांच करते हुए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने राजधानी पटना में मंगलवार की शाम इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने पुनाईचक में रूपेश कुमार पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घायल अवस्था में रूपेश कुमार को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक रूपेश कुमार एयरपोर्ट से वापस घर लौट रहे थे और इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इस गोली कांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।