Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar rajgir indian u20 kabaddi team training camp kathmandu four nations cup 2026

बिहार: राजगीर में भारतीय अंडर-20 कबड्डी टीम का प्रशिक्षण शिविर, काठमांडू में खेलेगी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

Fri, 13 Nov 2026 07:30 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 07:30 AM IST
सार

बिहार के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में 13 से 19 नवंबर तक भारतीय अंडर-20 बालक कबड्डी टीम का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। 30 सदस्यीय दल इस शिविर में आगामी फोर नेशंस जूनियर अंडर-20 बालक कबड्डी कप-2026 की तैयारी करेगा।

विज्ञापन
bihar rajgir indian u20 kabaddi team training camp kathmandu four nations cup 2026
बिहार को राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर की मिली मेजबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खेल इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की टीम के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी का अवसर मिला है। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भारतीय अंडर-20 बालक कबड्डी टीम शुक्रवार से राजगीर स्थित अत्याधुनिक राज्य खेल अकादमी में अभ्यास करेगी। यहां 19 नवंबर तक सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

काठमांडू में दिखाएंगे दमखम

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य भारतीय टीम को आगामी 'फोर नेशंस जूनियर अंडर-20 बालक कबड्डी कप-2026' के लिए तैयार करना है। यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 21 से 23 नवंबर 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होगा। शिविर में खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ समेत कुल 30 सदस्य हिस्सा लेंगे। राजगीर में अभ्यास के बाद टीम नेपाल रवाना होगी, जहां वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाएगी।

विज्ञापन

तकनीकी कौशल और फिटनेस पर रहेगा जोर

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से ठीक पहले आयोजित इस शिविर में खिलाड़ियों के तकनीकी और रणनीतिक कौशल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही टीम के खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने के लिए भी अभ्यास कराया जाएगा। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और मैच फिटनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रतियोगिता से पहले टीम को हर लिहाज से मजबूत बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार सरकार करेगी आवासन से प्रशिक्षण तक की व्यवस्था

आमेट्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुरोध पर बिहार सरकार के खेल विभाग ने इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन की जिम्मेदारी ली है। विभाग की ओर से 30 सदस्यीय भारतीय दल के ठहरने, पौष्टिक भोजन, अभ्यास के लिए कबड्डी मैट और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के परिणाम अब जमीन पर दिखाई देने लगे हैं। राजगीर में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर में लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं व प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन हो रहा है। इससे न केवल बिहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है, बल्कि राज्य की खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed