फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Incidents of theft five places Nalanda in single night three shops targeted at 100 meters from police station

चोरों का तांडव: एक ही रात में पांच जगहों पर की चोरी, थाने से 100 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों को बनाया निशाना

Thu, 23 Jan 2025 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में चोरों का तांडव देखने को मिला है। चोरों ने एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी की। गजब तो ये है कि थाने से 100 मीटर की दूरी पर ही तीन दुकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Incidents of theft five places Nalanda in single night three shops targeted at 100 meters from police station
घटना स्थल और पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात जिले के लहेरी और बिंद थाना क्षेत्रों में एक साथ पांच जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोरों ने दुकानों और घरों को निशाना बनाया है।लहेरी थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों और एक घर को निशाना बनाया है। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सोहन कुआं में तीन दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोरों ने वेंटीलेटर के रास्ते दुकानों में प्रवेश किया और नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


पीड़ितों के मुताबिक, कृष्णा साइबर कैफे, रौनक साइबर कैफे और एक किराना दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी हुए हैं। इसके अलावा, कोनासराय में एक घर से 3.50 लाख रुपये की चोरी की गई है।
विज्ञापन


बिंद थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना
बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में भी चोरी की घटना हुई है। यहां रामजन्म केवट के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और करीब सवा लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। उक्त घर मे कोई नहीं रहता था। इसी का फायदा बदमाशों के द्वारा उठाया गया और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक और बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


लोगों में दहशत
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि वे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ें ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें और रात्रि गश्ती भी निरंतर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed