फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   IAS officer : ias transfer in Bihar IAS transfer and posting patna bihar news ias promotion chart

IAS Transfer in Bihar : बिहार में फिर आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिहिर कुमार बने विकास आयुक्त

Sun, 30 Nov 2025 06:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Nov 2025 06:51 PM IST
सार

IAS Transfer : नई सरकार के गठन होते ही एक बार फिर कई मायनों में बदलाव होने लगे हैं। इसका एक रूप आईएएस अधिकारियों का तबादला और प्रोन्नति भी शामिल है। कल 19 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया था और आज फिर 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
IAS officer : ias transfer in Bihar IAS transfer and posting patna bihar news ias promotion chart
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई सरकार बनते ही बिहार में दो दिनों से लगातार आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया जा रहा है। शनिवार को 19 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया था और आज फिर पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार ने रविवार शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जारी किये गए आदेश के तहत तबादला होने वाले आईएएस अधिकारियों में सी के अनिल, दीपक कुमार सिंह,  मिहिर कुमार सिंह, कुंदन कुमार, कौशल किशोर और राजकुमार शामिल हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मोतिहारी में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; विरोध में सड़क पर बवाल
विज्ञापन


1991 बैच के आईएएस अधिकारी सी के अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रधान सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। अब तक वह बिहार राज योजना परिषद में परामर्श के पद पर पद स्थापित थे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। वह वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे सब थी उन पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होगा खास, सारी तैयारी पूरी; पहली बार सदन में पेपरलेस सिस्टम

 1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पद स्थापित थे लेकिन साथ ही वह परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। 2004 बच के आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को बिहार बुलाकर उन्हें उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। अब तक वह बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन साथ ही उनको बिहार और दिल्ली के अलग-अलग विभागों की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed