{"_id":"68f86fe5f1e31b037f03725a","slug":"horrific-road-accident-in-bhojpur-bike-collides-with-scorpio-painful-death-of-two-youths-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Wed, 22 Oct 2025 11:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:17 AM IST
सार
भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
भोजपुर में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर में मंगलवार की शाम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया। मृतकों की पहचान राजा कुमार (24 वर्ष), पिता छोटक राम, निवासी खपटहां गांव, वार्ड संख्या 5, जगदीशपुर थाना क्षेत्र, और रोहित कुमार (25 वर्ष), पिता विनोद साह, निवासी गहबर टोला, पीरो थाना क्षेत्र के रूप में हुई। दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और किसी काम से एक साथ बाइक पर निकले थे।
ये भी पढ़ें: Bihar Election: ‘माउंटेन मैन’ के बेटे ने कहा- राहुल गांधी ने आश्वासन के बावजूद नहीं मिला कांग्रेस का टिकट
विज्ञापन
हादसे के बाद करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।