फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Horrible road accident in Rahui, Bihar: High speed Creta falls into pit, three dead

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत; तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिरी, इसके बाद ऐसा हुआ

Sun, 24 Aug 2025 10:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रहुई भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Horrible road accident in Rahui, Bihar: High speed Creta falls into pit, three dead
इसी कार में सवार थे मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहटा-सरमेरा मुख्य सड़क (एसएच-78) पर अनियंत्रित होकर एक क्रेटा कार गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। घटना अहले सुबह भेंडा और सोसंदी गांव के बीच स्थित टर्निंग पर घटी। बताया जाता है कि क्रेटा कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत पानी में डूबने से हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पलटी कार पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पढ़ें;  पांच रुपये के लिए दो भाइयों पर गुस्साए नाई ने घोंप दी कैंची, दोनों लहूलुहान; वैशाली का है मामला

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रहुई भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान
हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान हो चुकी है। मृतकों में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के महब्बतपुर गांव निवासी पैरू यादव का 28 वर्षीय बेटा पवन कुमार उर्फ पाजो यादव, सरमेरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव निवासी जितेंद्र पासवान का 25 वर्षीय बेटा अरविंद पासवान और शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अस्थना गांव निवासी स्व. रंजीत प्रसाद का 25 वर्षीय बेटा समीर राज शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ को सुरक्षित बनाया जाए और जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed