Asia Cup Hockey: पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागकर चीन ने कर दिया था सन्नाटा; भारत ने फिर कैसे चीन को दी शिकस्त?
Asia Cup Hockey: हरमनप्रीत ने बताया कि डिसअलॉ किए गए गोल से टीम का मोमेंटम जरूर प्रभावित हुआ, लेकिन शुरुआती मौके मिलना खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। अगले मैच में हमारा मुख्य लक्ष्य यही रहेगा कि मौके मिलने पर उन्हें गोल में बदलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगीर खेल परिसर में भारत और चीन के बीच हुआ हॉकी मैच दर्शकों के लिए रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। एशिया की दो कद्दावर टीमों की भिड़ंत में कुल सात गोल हुए और खास बात यह रही कि सभी गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे गए। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने आखिरी पलों तक दमदार खेल दिखाते हुए 4-3 से जीत दर्ज की।
पहले चीन ने बढ़त बनाई, फिर भारत ने पलटा खेल
मैच के शुरुआती मिनटों में चीन ने बढ़त लेकर भारतीय दर्शकों को सन्न कर दिया। 12वें मिनट में चीन के शिहायो डू ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। हालांकि ज्यादा देर तक भारत दबाव में नहीं रहा। 18वें मिनट में भारत के जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। इस गोल के साथ ही पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें- India vs China Asia Cup Hockey: हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से जीता भारत, चीन को अपने पहले मैच में 4-3 से हराया
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसके बाद नेतृत्व का शानदार परिचय दिया। उन्होंने 20वें और 33वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत को 3-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। लेकिन चीन ने भी वापसी की कोशिश की। बेनहाई चेन और जिशेंग चेन ने एक-एक गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मैच में रोमांच चरम पर पहुंच गया।
कप्तान हरमनप्रीत बने विजेता गोल के हीरो
जब मैच बराबरी पर चल रहा था, तभी 47वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। यही गोल भारत की जीत का आधार बना। इस मुकाबले में भारत को कुल आठ पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से चार पर गोल दागे गए। वहीं, चीन को पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले और उन्होंने भी उन्हें भुनाकर भारत को कड़ी चुनौती दी। भारत को एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी मिला लेकिन उसे गोल में नहीं बदला जा सका।
जीत पर बोले हरमनप्रीत सिंह
मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि मुकाबला काफी कड़ा था, लेकिन टीम ने आखिरी मिनट तक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि विनिंग हमेशा अहम होती है। हमने पूरे मैच में अच्छी फाइट दिखाई और यह जीत हमारे लिए एक पाठ भी है। चीन की टीम कॉम्पैक्ट खेलती है और काउंटर अटैक का इंतजार करती है। हमने डिफेंसिव लाइन को मजबूत रखा, लेकिन सुधार की गुंजाइश अभी भी है।
हरमनप्रीत ने यह भी माना कि डिसअलॉ किए गए गोल से टीम का मोमेंटम प्रभावित हुआ, लेकिन शुरुआती मौके मिलना खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि अगले मैचों में टीम का मुख्य लक्ष्य यही रहेगा कि मौके मिलने पर उन्हें गोल में बदला जाए।
यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup: कोरिया ने हॉकी एशिया कप में चीनी ताइपे को एकतरफा अंदाज में हराया, चारों क्वार्टर में दिखा दम
टूर्नामेंट के अगले चरण पर नजर
इस जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब टूर्नामेंट के अगले चरण में भारत को और मजबूत टीमों से भिड़ना है। कप्तान हरमनप्रीत ने भरोसा जताया कि टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर आने वाले मैचों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.