फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IND vs CHN Hockey Asia Cup 2025 Highlights India vs China Hockey Match Today Result Harmanpreet Singh

India vs China Asia Cup Hockey: हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से जीता भारत, चीन को अपने पहले मैच में 4-3 से हराया

Fri, 29 Aug 2025 05:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Aug 2025 05:14 PM IST
सार

बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का शानदार आगाज हो चुका है। भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से हरा दिया।

विज्ञापन
IND vs CHN Hockey Asia Cup 2025 Highlights India vs China Hockey Match Today Result Harmanpreet Singh
भारत बनाम चीन - फोटो : HockeyIndia/x

विस्तार

बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का शानदार आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय हॉकी टीम का सामना अपने पहले मैच में चीन से हुआ जिसे मेजबानों ने 4-3 से जीत लिया। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल दागे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा एक गोल जुगराज सिंह ने किया। वहीं, चीन की तरफ से चेन बेनहाई, गाओ जियेशेंग और डू शिहाओ ने गोल दागे।
विज्ञापन


चीन ने पहले क्वार्टर में शुरुआती गोल दागा और भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की। दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी की और हरमनप्रीत और जुगराज के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल की। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और चीन ने दो गोल दागे और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे क्वार्टर में भारत के कप्तान ने एक और गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। सभी सात गोल, ड्रैग फ्लिक से हुए। भारत और चीन को पूल ए में जापान और कजाखस्तान के साथ रखा गया है जबकि पूल बी में पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै हैं। 
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर खेल
कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर अपना तीसरा और भारत का चौथा गोल किया। इसके बाद दोनों टीम की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। भारतीय डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया और चीन के काउंटर अटैक को रोकने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर का खेल
तीसरे क्वार्टर में भारत 2-1 की बढ़त के साथ उतरा, लेकिन ड्रैग फ्लिक से एक गोल अर्जित करने के बाद दो गोल गंवा दिए। चीन ने शानदार वापसी की और भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाते रहे। काउंटर अटैक के साथ उनके खिलाड़ियों ने शानदार ड्रिब्लिंग दिखाई। इस क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने एक गोल किया। चीन की ओर से चेन बेनहाई और गाओ जियेशेंग ने गोल दागे।

दूसरे क्वार्टर का खेल
चीन से पिछड़ चुकी भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की और हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली है। इस दौरान हरमनप्रीत और जुगराज ने ड्रैग फ्लिक पर दो गोल दागे। 

पहले क्वार्टर का खेल
भारत ने पहले क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की थी और गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया था, लेकिन मैच रेफरी ने थर्ड अंपायर से पूछने के बाद उसे फाउल दे दिया। बाद में चीन ने वापसी की और शुरुआती गोल के साथ 1-0 की बढ़त बनाई। डू शिहाओ ने ड्रैगफ्लिक पर यह गोल दागा।
 
 
 

भारतीय टीम 
गोलकीपर :
 सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक।
डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) , अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह।
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।

चीन की टीम
चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिंहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed