फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Help injured in road accidents, get honor and encouragement from Bihar Govt; 84 people honored this year

Bihar: सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करें, पाएं सरकार से सम्मान और प्रोत्साहन; इस साल 84 लोग हुए सम्मानित

Wed, 04 Jun 2025 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Jun 2025 07:17 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर राज्यभर में 84 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 19 लोग पूर्वी चंपारण जिले से हैं। अरवल जिले के आठ लोग दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अररिया, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली जिलों से 4-4 लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया है।

विज्ञापन
Help injured in road accidents, get honor and encouragement from Bihar Govt; 84 people honored this year
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अगर आप सड़क दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति की मदद करते हैं और उसे अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाते हैं, तो बिहार सरकार न केवल आपको सम्मानित करती है, बल्कि 10 हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान करती है। यह कदम सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाने और लोगों को मदद के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन

 
गोल्डन ऑवर में मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन'
सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति के लिए पहला एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसे चिकित्सा विज्ञान में गोल्डन ऑवर कहा जाता है। अगर इस समय के भीतर पीड़ित को उपचार मिल जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे में जो लोग बिना किसी झिझक के घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं, उन्हें 'गुड सेमेरिटन' की उपाधि दी जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मसौढ़ी जेल में वायरल शराब पार्टी वीडियो मामला, DIG की जांच के बाद कई कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर होते हैं सम्मानित
हर साल 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इन नेकदिल मददगारों को सम्मानित किया जाता है। इन्हें प्रमाण पत्र, मोमेंटो, शॉल और 10 हजार रुपये की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता है। यह न केवल एक व्यक्ति को सम्मान देने की प्रक्रिया है, बल्कि समाज में दूसरों के लिए मिसाल कायम करने का तरीका भी है।
 
पूर्वी चंपारण रहा सबसे आगे, 19 लोग हुए सम्मानित
इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर राज्यभर में 84 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 19 लोग पूर्वी चंपारण जिले से हैं। अरवल जिले के आठ लोग दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अररिया, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली जिलों से 4-4 लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया है। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भी 91 गुड सेमेरिटन को सम्मान मिला था।

 
कैसे होती है गुड सेमेरिटन की पहचान?
गुड सेमेरिटन की पहचान दो स्तरों पर की जाती है। पहला, जब कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाता है, तो अस्पताल की ओर से उसे पावती रसीद दी जाती है। उस रसीद में उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर, घटना का स्थान और समय जैसे विवरण होते हैं। दूसरा तरीका है कि व्यक्ति घटना की जानकारी पुलिस को देता है और पुलिस भी उसी प्रकार की पावती रसीद जारी करती है। यह रसीद आगे जिला मूल्यांकन समिति को भेजी जाती है, जो अंतिम रूप से अच्छे मददगार का चयन करती है।

यह भी पढ़ें- Bihar Rape Cases: दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, स्वास्थ्य मंत्री पर लगे गंभीर आरोप
 
कौन करता है चयन, क्या होती है प्रक्रिया
गुड सेमेरिटन के चयन के लिए जिला स्तर पर एक विशेष समिति गठित की गई है। इसमें जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल होते हैं। यह समिति सभी प्राप्त पावती रसीदों और मामलों की जांच-पड़ताल कर यह तय करती है कि कौन व्यक्ति इस सम्मान का वास्तविक हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed