फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Health Fair 2025 more than 10 thousand people took advice from doctors

Bihar News: स्वास्थ्य मेला 2025 का दूसरा दिन रहा ऐतिहासिक, 10 हजार से अधिक लोगों ने लिया डॉक्टरों से ली सलाह

Sat, 12 Jul 2025 06:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

पटना के ज्ञान भवन में आयोजित स्वास्थ्य मेला 2025 के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मेले का निरीक्षण किया और कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है।

विज्ञापन
Health Fair 2025 more than 10 thousand people took advice from doctors
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी में आयोजित स्वास्थ्य मेला 2025 के दूसरे दिन ज्ञान भवन में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य किया, बल्कि यह चिकित्सा, परामर्श, जागरूकता और मनोरंजन का संगम बन गया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मेले में पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों व मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं। स्वास्थ्य मेला इसी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन


मेले के दूसरे दिन 10,000 से अधिक नागरिकों ने ओपीडी रजिस्ट्रेशन कर मुफ्त चिकित्सकीय सलाह ली। ऑर्थोपेडिक और नेत्र रोग विभागों में मरीजों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। नेत्र जांच के बाद वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, 25 नर्सिंग काउंटरों पर 7,000 से अधिक लोगों की बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य को लेकर युवाओं में जागरूकता
टेली-मानस सेवा के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं साझा कीं। डिप्रेशन, ओसीडी जैसी मानसिक समस्याओं की पहचान कर विशेषज्ञों द्वारा उपचार प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य पर एक विशेष सेमिनार भी आयोजित किया गया जिसमें एम्स पटना और एनएमसीएच के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहटा में बन रहे SDRF मुख्यालय का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

कैंसर की समय पर पहचान
कैंसर जांच काउंटर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान एक 4 वर्षीय बच्चे में कैंसर की आशंका जताई गई, जिसे बायोप्सी के लिए रेफर किया गया है। एक अन्य मरीज में मुख कैंसर की पुष्टि हुई, जिसे आगे की जांच के लिए भेजा गया।

महिलाओं व मातृत्व पर विशेष जोर
स्वस्थ मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव, नियमित जांच और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह प्रस्तुति दर्शकों के बीच अत्यंत सराही गई।

आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की झलक
बीएमएसआईसीएल द्वारा पीएमसीएच, सदर अस्पताल जहानाबाद, मुंगेर मॉडल अस्पताल और बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए, जिनसे लोगों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे नवाचार और अधोसंरचना विकास को समझा।


सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बना आकर्षण
मेले में बच्चों और बड़ों के लिए जादूगर शो आयोजित किया गया, वहीं समापन समारोह में प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार ऋषभ रिखीराम की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक माहौल को जीवंत कर दिया। दूसरे दिन आयुष पद्धति के तहत कुल 1,188 लोगों को परामर्श दिया गया। इसमें आयुर्वेद में 408, होम्योपैथी में 425 और यूनानी चिकित्सा में 355 मरीजों का इलाज हुआ। 32 लोगों का पंचकर्म भी किया गया।

टीकाकरण और रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा
मेले में 1,206 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई। रक्तदान केंद्र पर सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 1,741 लोगों ने पैथोलॉजी सेवाओं का लाभ उठाया। औषधीय पौधों के वितरण में दोनों दिन मिलाकर 1,500 से अधिक पौधे वितरित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार के ‘स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार’ संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। भारी जनसहभागिता और सेवाओं की गुणवत्ता ने यह सिद्ध किया कि बिहार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। स्वास्थ्य मेला 2025 ने एक ही मंच पर उपचार, परामर्श, जागरूकता, नवाचार, मनोरंजन और समावेशन का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जो आने वाले समय में एक हेल्दी बिहार की नींव को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed