फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Grand Alliance rally; Lalu Yadav said Rohini donated her life, will not be able to return the loan

Bihar : लालू बोले- रोहिणी ने अपना जीवन डोनेट किया, नहीं लौटा पाऊंगा कर्ज, बेटी बोली- पापा...आप मेरी ताकत हैं

Sat, 25 Feb 2023 08:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 25 Feb 2023 08:42 PM IST
सार

Lalu Yadav : सिंगापुर में किडनी के सफल ट्रांसप्लांट के करीब 60 दिन बाद RJD सुप्रीमो जनता के सामने आए। हालांकि, उन्होंने वर्चुअल माध्यम के जरिए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी बेटी के बारे में जो कहा, वह भावुक कर देने वाला था।

विज्ञापन
Grand Alliance rally; Lalu Yadav said Rohini donated her life, will not be able to return the loan
लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी अचार्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर में किडनी के सफल ट्रांसप्लांट के करीब 60 दिन बाद RJD सुप्रीमो जनता के सामने आए। हालांकि, उन्होंने वर्चुअल माध्यम के जरिए जनसभा को संबोधित किया। लेकिन, संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी बेटी के बारे में जो मैसेज दिया वह भावुक करने वाला था। लालू प्रसाद ने कहा कि मुझे बहुत अफसोस हो रहा कि मैं पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में उपस्थित नहीं हो सका। मैं किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर आया हूं। आपके बीच बोलने का जो ताकत मैं महसूस कह रहा हूं, यह मेरी बेटी रोहिणी आचार्य के कारण। रोहिणी ने इतनी बड़ी कुर्बानी दी है। उसने अपना जीवन डोनेट किया है। रोहिणी ने जो किया है मेरे लिए, ऐसा कोई नहीं कर सकता है। मैं उसे बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं उसका कर्ज कभी लौटा नहीं सकता हूं। लालू जब सिंगापुर से देश लौट रहे थे तो रोहिणी बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा था कि बेटी के तप को ना जाने देना व्यर्थ कभी, मेरे पापा की सेहत का ध्यान रखना आप लोग सभी।

विज्ञापन


पापा...आप मेरी ताक़त है आप स्वस्थ रहें
राजद सुप्रीमो के इस बयान के तुरंत बाद उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। रोहिणी आचार्या ने कहा कि पापा...आप मेरी ताक़त है आप स्वस्थ रहें। आपको मेरी भी उम्र लग जाए। बस यही भगवान से हम दुआ करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आप लोगों की दुआएं कबूल हुई। पूर्णिया की रैली में लालू जी की आवाज जो बुलंद हुई। भाजपा पर तंज कसते हुए रोहिणी ने शायराना अंदाज में कहा कि सारे जुल्म सहे हंसकर वह जनता के मोहब्बत में, फिर भी भाजपा से डरे नहीं लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने में। 

विज्ञापन

Grand Alliance rally; Lalu Yadav said Rohini donated her life, will not be able to return the loan
महागठबंधन की महारैली में लालू प्रसाद ने ऑनलाइन ही लोगों को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

जनता उतारेगी 2024 में खुमारी
इतना ही नहीं रोहिणी आगे लिखती हैं कि बिहार की जनता उतारेगी 2024 में उनकी खुमारी...बिहारी अस्मिता को बदनाम करके सत्ता पाने की दिख रही है जिनकी बेकरारी...। गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि ना जाने कहां से लाते हैं वो इतनी बेशर्मी यूपी को धुआं-धुआं करके बिहार में ढूंढ रहे हैं जंगलराज की निशानी...।

लोगों ने कहा था- बेटी ने मां की भूमिका अदा की
राजनीतिक जानकारों की मानें तो लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने जब से उन्हें अपना किडनी डोनेट किया है तब से बिहार ही नहीं पूरे देश में उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी है। जब रोहिणी ने लालू को जीवनदान दिया तो लोगों ने कहा कि बेटी ने मां की भूमिका अदा की। बिहार में अरसे से लालू यादव के खिलाफ लगातार हमलावर रहे BJP के भी नेताओं ने भी उस समय एक सुर में रोहिणी की बड़ाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed