{"_id":"69ec9f04a12f496cd302be62","slug":"girls-drowned-bathing-ganga-river-part-of-wedding-ceremony-patna-patna-news-c-1-1-noi1474-4208285-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी की शहनाई के बीच पसरा मातम, गंगा स्नान के दौरान डूबीं चार लड़कियां, दो अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी की शहनाई के बीच पसरा मातम, गंगा स्नान के दौरान डूबीं चार लड़कियां, दो अब भी लापता
Sat, 25 Apr 2026 05:33 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बख्तियारपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बख्तियारपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:33 PM IST
सार
बख्तियारपुर के चिरैया गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां तेज धारा में बह गईं। स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन अमृता कुमारी और माधुरी कुमारी अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चिरैया गांव में गंगा नदी में नहाने के दौरान चार लड़कियां डूब गईं। इनमें से दो को किसी तरह बचा लिया गया, जबकि दो लड़कियां अभी भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, चिरैया गांव में हरदेव राय के बेटे संजन कुमार की 28 अप्रैल को शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए घर पर सगे-संबंधी पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग गंगा स्नान के लिए गए थे, तभी चार लड़कियां अचानक तेज धारा में बहने लगीं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बचाई दो की जान
घटना होते ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए गंगा में छलांग लगाई और दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दो लड़कियां धारा में बह गईं, जिनकी तलाश अभी जारी है। लापता लड़कियों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर की अमृता कुमारी और माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। अमृता अपने ननिहाल हरदेव राय के यहां शादी में शामिल होने आई थी, जबकि माधुरी कुमारी हरदेव राय की भतीजी बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन
गांव में मचा हड़कंप, खुशियां बदलीं मातम में
घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई है। शादी वाले घर में भी मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हरदेव राय के गोतिया रविंद्र राय के घर से भी आज बारात जानी थी और सभी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों पर पानी फेर दिया।
थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान दो लड़कियां डूब गई हैं, जिनकी तलाश जारी है। मौके पर स्थानीय गोताखोरों की टीम खोजबीन में लगी हुई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार खोज अभियान चला रहे हैं और आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।