Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh’s blunt assertion: Buxar is the land of Lord Ram

बिहार: विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- सनातन का ध्वज लहराएगा, इसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

Sun, 29 Nov 2026 01:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर दौरे के दौरान सनातन धर्म और धीरेंद्र शास्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन किया। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही बिहार में संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

 

विज्ञापन
Giriraj Singh’s blunt assertion: Buxar is the land of Lord Ram
सीताराम विवाह आश्रम पहुंचे केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बक्सर पहुंचकर सनातन धर्म, राजनीतिक विरोध और बिहार में अपराध के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बक्सर भगवान श्रीराम और महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है। यह पाकिस्तान, मलेशिया या बांग्लादेश नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती है। यहां सनातन का ध्वज लहराएगा और इसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के विरोध पर दिया बयान
बक्सर में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हो रहे विरोध पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी विरोध की बातें कही गई थीं, लेकिन विरोध करने वाले सामने नहीं आए और कथा का आयोजन हुआ। उन्होंने त्रेता युग में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में आई बाधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग उसी मानसिकता के हैं। बाबा बागेश्वर और बाबा राजाराम का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि बक्सर की धरती से भी ऐसा इतिहास बनेगा, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देगी।
विज्ञापन


अखिलेश के वादों पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भगवा ध्वज फहरेगा और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने किसानों की कर्जमाफी और बच्चों को टैबलेट देने जैसे वादे किए थे। अब चुनाव के समय फिर ऐसे वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले किए गए वादों का क्या हुआ? जनता अब पुराने वादों का हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर और परिसीमन पर राहुल गांधी को घेरा
एसआईआर और परिसीमन के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो एसआईआर और परिसीमन की प्रक्रिया सही लगती है, लेकिन चुनाव हारने पर उसी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जाते हैं।

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और झारखंड का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस को दोहरा रवैया छोड़ने की नसीहत दी। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब अखिलेश यादव के सहारे अपनी राजनीति बचाने में जुटी है।

बोले- संगठित अपराध करने वालों का होगा सफाया
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधी के बीच अंतर समझना जरूरी है। जमीन विवाद जैसे मामलों को व्यक्तिगत विवाद बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठित अपराध करने वाले गिरोहों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों का सफाया होगा।

गिरिराज सिंह के बक्सर दौरे के दौरान धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। खासकर धीरेंद्र शास्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उनका बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री की टिप्पणियों पर विपक्ष की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed