फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fraud was going on in Patna's house Circle office, police team reached to raid

Patna: घर में चल रहा था फर्जी अंचल कार्यालय, छापेमारी करने SDM पहुंचे तो रह गए दंग

Sun, 05 Mar 2023 02:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Mar 2023 02:51 PM IST
सार

Bihar: फर्जी डीएम,फर्जी एसपी, फर्जी डीएसपी और फर्जी दारोगा के बाद अब फर्जी अंचल कार्यालय का मामला उजागर हुआ है। दानापुर एसडीएम ने छापेमारी कर फर्जी सीओ कार्यालय का उद्भेदन किया।

विज्ञापन
Fraud was going on in Patna's house Circle office, police team reached to raid
फर्जीवाड़ा

विस्तार

फर्जी डीएम,फर्जी एसपी, फर्जी डीएसपी और फर्जी दारोगा के बाद अब फर्जी अंचल कार्यालय का मामला उजागर हुआ है। यह पटना जिले के बिहटा का मामला है जहां दानापुर एसडीएम ने छापेमारी कर फर्जी सीओ कार्यालय का उद्भेदन किय है। इस छापेमारी में पुलिस ने सरकारी राजस्व के कई कागजात समेत लैपटॉप, डोंगल और कुछ नगद रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन


जानिए कैसे हुआ खुलासा 
दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि बिहटा के लई स्थित टोला स्थित उदय कुमार के घर में फर्जी मिनी सीओ कार्यालय चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच किया और फिर दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह और एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में उदय कुमार के घर पर पहुंचे। फर्जी कार्यालय को देख अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने सरकारी राजस्व के कई कागजात, लैपटॉप, डोंगल एवं नगद रुपया बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पदाधिकारी
दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि जिन महत्वपूर्ण कागजातों को अंचल कार्यालय में गुप्त तरीके से रखा जाना चाहिए था, वैसे दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उस फर्जी कार्यालय से जो लैपटॉप बरामद हुआ है उसमें सीओ का डोंगल इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावे अन्य कई ऐसे कागजात भी बरामद हुए हैं जिन्हें अंचल कार्यालय तक ही रहना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भी संदेह के घेरे में 
दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी की भी संलिप्तता की जांच कराई जा रहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी एक रिपोर्ट पटना डीएम को भी सौंपा जाएगा। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया है। इसमें अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रशासन को चकमा देकर उदय वहां से हो गया। उदय कुमार बिहटा अंचल का कथित दलाल है। इस मामले में सीओ की मिलीभगत से रुपये की उगाही की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed