Bihar News : पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने अपहरण उद्योग पर दिया बड़ा बयान, कहा- आईपीएस अधिकारी ने दी थी सलाह
Bihar : पूर्व डीजीपी आज एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने पुराने जमाने के अपहरण उद्योग की शुरूआत कैसे हुई, इस बात को बताया। इसका ठीकरा उन्होंने पूर्व के एक आईपीएस अधिकारी पर फोड़ा। फिर इशारों में ही उनका नाम भी बताया। हां, सीएम की खूब प्रशंसा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आज एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान की अब खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपहरण उद्योग की शुरुआत किसी गैंग या अपराधी गिरोह ने नहीं, बल्कि एक आईपीएस अधिकारी की रणनीति से हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली
आईपीएस अधिकारी ने दी थी अपहरण करने की सलाह
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि यह घटना उस दौर की है जब पश्चिमी चंपारण के बेतिया और बगहा इलाकों में डकैती का आतंक हुआ करता था। उस समय क्षेत्र में कई बड़े डकैत गिरोह सक्रिय थे और लगातार हो रही घटनाओं के कारण पुलिस मुख्यालय पर दबाव बढ़ता जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि बेतिया के तत्कालीन एसपी पर डकैती रोकने का भारी दबाव था। जब वह इसे रोकने में सफल नहीं हुए, तबी उन्होंने अपराधियों के साथ एक तरह का समझौता कर लिया। गुप्तेश्वर पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस एसपी ने अपराधियों को समझाया कि डकैती एक बहुत बड़ा अपराध है और इससे पुलिस पर सीधा दबाव आता है। इसके बजाय आप अमीर लोगों का अपहरण करें और फिरौती लेकर उन्हें छोड़ दें। उन्होंने कहा कि इसी रणनीति के बाद बिहार में अपहरण की घटनाओं की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे इसने पूरे राज्य में एक संगठित उद्योग का रूप ले लिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : मौलाना चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर भड़के अख्तरुल ईमान, UP STF की कार्रवाई को बताया अवैध
जानिए कौन था वह आईपीएस अधिकारी
पूर्व डीजीपी से पूछे जाने पर उन्होंने उस आईपीएस अधिकारी का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरुर कहा कि वह आईपीएस अधिकारी आंध्र प्रदेश कैडर के थे, जो उस समय बिहार में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। दुबारा नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि उस आईपीएस अधिकारी का नाम... यादव जैसा था। गुप्तेश्वर पांडेय ने आगे कहा कि यह बात बिहार के अपराध इतिहास का एक हिस्सा है, जिसकी पुष्टि पुराने पुलिस अधिकारी कर सकते हैं। उन्होंने दावा के साथ कहा कि वह इस बात को ऑन रिकॉर्ड कह रहे हैं और इसे व्यक्तिगत आरोप के बजाय एक ऐतिहासिक तथ्य के तौर पर देखा जाना चाहिए। हालांकि गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि जिस समय की यह बात है उस समय वह खुद पुलिस सेवा में नहीं थे। उनका कहा कि उस समय के वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी यह जानकारी पूर्व के आईपीएस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब की प्रशंसा
गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार से अपहरण काल को खत्म करने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार सत्ता में आए, तो उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। सरकार की सख्ती और पुलिस सुधारों के कारण ही राज्य में अपहरण उद्योग पर लगाम लगाई जा सकी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत अच्छा काम किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.