{"_id":"683aeb775616a89b110da683","slug":"firing-on-two-youths-in-patna-one-dead-other-seriously-injured-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में दो युवकों पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में दो युवकों पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Sat, 31 May 2025 05:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 05:14 PM IST
सार
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो युवकों पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक अपराधियों की पहचान और घटना का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में 30 वर्षीय हरि ओम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही पुनपुन क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना बांकीपुर से मुड़ेरा जाने वाली अलंग सड़क पर हुई। हरि ओम कुमार को कनपटी पर गोली लगी थी, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। घायल रवि कुमार को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा पाया। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल पर जुट गए।
यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल रवि कुमार का इलाज एनएमसीएच अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी तक अपराधियों की पहचान और घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।