{"_id":"6210f9d6ef75d9484f795274","slug":"fire-breaks-out-in-swatantra-sangram-senani-express-at-madhubani-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबनी: धूं-धूं कर जलने लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की बोगियां, जानें पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबनी: धूं-धूं कर जलने लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की बोगियां, जानें पूरी घटना
Sat, 19 Feb 2022 07:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मधुबनी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 19 Feb 2022 07:38 PM IST
सार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय ट्रेन मधुबनी रेलवे स्टेशन के रैक में खड़ी थी।
विज्ञापन
ट्रेन में लगी आग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की कुछ बोगियों में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। ट्रेन की बोगियों में आग लगने से प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते दी देखते ट्रेन की कई बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद सुरक्षा बलों और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थीं कि सारे प्रयास बेकार गए।
इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की तीन-चार बोगियों को क्षति पहुंची है। आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बारे में रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह नौ बजे के आस-पास समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। राजकीय रेल पुलिस और रेल सुरक्षा बल घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को नई दिल्ली से जयनगर आती है। घटना के समय मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रैक में खड़ी थी। तभी ट्रेन में आग लग गई।