फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Farmer dies due to electric shock in Sohar village of Bhojpur, mourning in family and village

Bihar News: भोजपुर के सोहरा गांव में किसान की करंट लगने से मौत, परिजन और गांव में मातम

Mon, 08 Sep 2025 01:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरा गांव में किसान हरे राम पासवान खेत में काम करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और आरा सदर अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock in Sohar village of Bhojpur, mourning in family and village
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरा गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल पासवान के पुत्र हरे राम पासवान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पूरे इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, हरे राम पासवान खेत में काम कर रहे थे कि इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें:  किशनगंज में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, चोरी के आरोपी को छुड़ाया; महिला ASI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे और हरे राम पासवान को आरा सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय थाना को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। हरे राम पासवान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण और परिवारजन हादसे की वजह से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed