फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   dr rk sinha death bjp leader sis group founder ravindra kishore sinha

बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

Fri, 30 Oct 2026 12:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
dr rk sinha death bjp leader sis group founder ravindra kishore sinha
डॉ. आरके सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। SIS ग्रुप की ओर से जारी सूचना में उनके निधन की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

डॉ. आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। हालांकि, उनके पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने का समय और अंतिम संस्कार की तारीख व समय अभी घोषित नहीं किया गया है। परिवार की ओर से बताया गया है कि अंतिम संस्कार की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही साझा की जाएगी।

विज्ञापन

भाजपा के संस्थापक सदस्यों में थे शामिल

डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय तक काम किया और राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। बिहार की राजनीति में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से भाजपा और बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SIS ग्रुप की स्थापना कर कारोबार जगत में बनाई पहचान

राजनीति के अलावा डॉ. आरके सिन्हा ने कारोबारी क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे। उनके नेतृत्व में समूह ने सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन को राजनीतिक और व्यावसायिक, दोनों क्षेत्रों के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

SIS ग्रुप ने जताया शोक

SIS ग्रुप की ओर से जारी शोक संदेश में डॉ. आरके सिन्हा को परिवार और समूह के सदस्यों का अभिभावक बताया गया है। संदेश में कहा गया कि उनके निधन की सूचना अत्यंत दुखी मन से साझा की जा रही है। साथ ही, उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द देने की बात कही गई है।

पार्थिव देह का दर्शन कार्यक्रम
* आज 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचेगा।
* अंतिम दर्शन: कल दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, स्थान: अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र, पटना।
* अंतिम यात्रा: कल दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे अन्नपूर्णा भवन से दीघा घाट के लिए प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed