फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   dharna outside Bihar CM residence of family members and social workers in the misdeed case and murder of a minor

बिहार: नाबालिग से दुष्कर्म हत्या मामले में परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 02 Apr 2022 11:53 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Apr 2022 11:53 PM IST
सार

दिल्ली से आईं  पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया की संस्थापक योगिता भयाना यहां होली के एक दिन बाद 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न और हत्या का करने का मामला उठाने के लिए आई थीं, उनके और पुलिस के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन
dharna outside Bihar CM residence of family members and social workers in the misdeed case and murder of a minor
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के पटना में स्थित मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को काफी अफरातफरी का माहौल रहा। क्योंकि यहां एक नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लड़की के परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग सीएम हाउस के अंदर प्रवेश कर मुख्यमंत्री से मिलने का भी प्रयास करने लगे। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन


काफी तीखी नोकझोंक भी हुई
दिल्ली से आईं  पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया की संस्थापक योगिता भयाना यहां होली के एक दिन बाद 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का मामला उठाने के लिए आई थीं, उनके और पुलिस के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


 नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा
पीड़िता के पिता और चाचा अपने पैतृक बांका जिले से आए थे और भयाना ने दोषियों को पकड़ने में स्थानीय पुलिस की अक्षमता से अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा था लेकिन समय नहीं मिलने पर भयाना ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की अपराधियों ने आंखें निकाल दी थी
होली के एक दिन बाद अपराधियों ने 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न कर उसकी आंखें निकाल दीं थी और उसके शरीर को एक रेत के गड्ढे में दफन कर दिया था। इस मामले को परिजन सीएम आवास के बाहर जुटे थे। सीएम आवास बाहर जुटे लोगों ने अपने हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। लेकिन हंगामा और शोर-गुल देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को जबरन वहां से हटा दिया।


वहीं गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को बाद में एक पुलिस जीप में बैठा लिया और उनको सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं हिरासत में लिए लोगों पर इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed