{"_id":"67824c22ed472720500b64eb","slug":"dead-body-of-a-youth-from-uttar-pradesh-found-in-rohtas-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: उत्तर प्रदेश के युवक का रोहतास में मिला शव, बाइक के आधार पर हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: उत्तर प्रदेश के युवक का रोहतास में मिला शव, बाइक के आधार पर हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 11 Jan 2025 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:16 PM IST
सार
Bihar: यूपी के शख्स का रोहतास में शव बरामद किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर लावारिस हाल में खड़ी एक बाइक के आधार पर शव की पहचान की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे एक खेत से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर लावारिस हाल में खड़ी एक बाइक के आधार पर शव की पहचान की है।
विज्ञापन
जिसके आधार पर पता चला कि युवक राकेश कुमार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला है। इधर सड़क किनारे एक खेत में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया तथा घटना की सूचना पाकर रोहतास एसपी रौशन कुमार भी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मामले में एसपी ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसको लेकर एफएसएल, डॉग स्क्वायड एवं एसआइटी गठित कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जो संभवतः मृतक की बताई जाती है।
विज्ञापन
वाहन के स्वामित्व के आधार पर मृतक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसपी ने कहा कि परिजनों के अनुसार मृतक बीते शुक्रवार को लगभग 3 बजे पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल बंद कर घर से निकल गए थे और परिजनों द्वारा इसकी सूचना भी स्थानीय थाने में दे दी गई थी।
मृतक एनटीपीसी में कार्य करते थे, लेकिन कुछ दिनों से उन्होंने नौकरी छोड़कर एक दुकान शुरू किया था और कई कारणों से परेशान भी चल रहे थे। वहीं मृतक का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था और इससे पूर्व भी कई बार वे घर से गायब हो गए थे। जिसके कारण परिजनों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया और आज उनका बिहार के रोहतास जिले से शव बरामद हुआ है। एसपी ने कहा कि युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई है, इसकी पूरी जानकारी टेक्निकल अनुसन्धान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मिल सकती है।