फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga bahadurpur bdo anand kumar vibhuti eou raid rented house documents search

बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?

Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
darbhanga bahadurpur bdo anand kumar vibhuti eou raid rented house documents search
बिहार में BDO के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एक BDO के कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की। दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के मुजफ्फरपुर स्थित किराए के मकान पर भी EOU की टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह करीब आठ बजे अहियापुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम मोहल्ले में पहुंची और घर की तलाशी शुरू की। इस दौरान टीम ने मकान के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान घर का एक कमरा बंद मिला। EOU की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि आर्थिक अपराध इकाई की टीमें डॉ. आनंद कुमार विभूति के दरभंगा और मुजफ्फरपुर समेत करीब पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर जरूरी जानकारी जुटा रही हैं।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के किराए के मकान में EOU की तलाशी

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे EOU की टीम अहियापुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम स्थित मोहल्ले में पहुंची। टीम सीधे डॉ. आनंद कुमार विभूति के किराए के मकान में गई और तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

EOU के अधिकारी घर के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रहे हैं। इसी दौरान घर का एक कमरा बंद मिला। टीम द्वारा बंद कमरे और घर में मौजूद अन्य सामान की भी जांच किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम डॉ. आनंद कुमार विभूति से जुड़े दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत करीब पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है। टीम अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बहादुरपुर BDO के खिलाफ पहले से मामला दर्ज होने की बात

बताया गया है कि डॉ. आनंद कुमार विभूति के खिलाफ दरभंगा में पदस्थापना से पहले निगरानी विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला दर्ज था। इसी पृष्ठभूमि में अब EOU की ओर से उनके कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि, छापेमारी के मौजूदा मामले में EOU की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

दो महीने पहले ही कांटी से बहादुरपुर हुए थे ट्रांसफर

डॉ. आनंद कुमार विभूति करीब दो महीने पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से स्थानांतरित होकर दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड पहुंचे थे। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के BDO का प्रभार संभाला था। कांटी प्रखंड में अपने कार्यकाल के दौरान भी उनके नाम कई विवादों से जुड़ने की बात कही गई है। अब उनके कई ठिकानों पर EOU की एक साथ छापेमारी के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

छापेमारी के वक्त अधिकारी के घर पर नहीं होने की चर्चा

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर स्थित किराए के मकान में EOU की टीम के पहुंचने के समय डॉ. आनंद कुमार विभूति वहां मौजूद नहीं थे। उनके घर से गायब होने की बात सामने आई है। यह भी बताया जा रहा है कि मकान में उनकी पत्नी रहती हैं, लेकिन छापेमारी के दौरान वह भी घर पर मौजूद नहीं थीं। टीम ने मकान की तलाशी के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed