फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Civil Surgeon Accused of Accumulating Excess Wealth Demand for Investigation Rises Health Department in Turmoi

Bihar News: सिविल सर्जन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच के लिए उठी मांग; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 09 Apr 2026 07:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 07:43 PM IST
सार

रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
Civil Surgeon Accused of Accumulating Excess Wealth Demand for Investigation Rises Health Department in Turmoi
सिविल सर्जन के खिलाफ शिकायती आवेदन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतास जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। सदर अस्पताल सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन


अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप
मानव हित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाठक ने आरोप लगाया कि डॉ. रंजन ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। उन्होंने सिवान मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 38/2024 का हवाला देते हुए कहा कि 4 फरवरी 2024 को डॉ. रंजन ने अपने बैंक खातों और अन्य माध्यमों से 6.71 करोड़ रुपये गुप्त तरीके से गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र निवासी नरसिंह साह को दिए। पुलिस की पर्यवेक्षण रिपोर्ट ने भी इस राशि के लेन-देन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई की मांग
समाजसेवी मनोज पाठक ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार का मामला बताया और प्रधानमंत्री कार्यालय, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त, बिहार स्वास्थ्य विभाग, जिलाधिकारी रोहतास और आर्थिक अपराध इकाई से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. रंजन के कथित भ्रष्टाचार के मामले रोहतास जिले में भी लगातार जारी हैं और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, राज्यसभा में अकेले ही शपथ लेने से पहले क्या करेंगे?

इस मामले पर डॉ. मणिराज रंजन से जब पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पत्रकारों पर भड़कते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। शिकायत के बाद रोहतास स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यदि आर्थिक अपराध इकाई इस मामले में संज्ञान लेती है, तो सिविल सर्जन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोगों की निगाहें अब बिहार स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed