फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   City residents are troubled by the constant thefts

Bihar News: क्यों नहीं थम रही यहां चोरी की घटनाएं? पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल; लोगों में बढ़ा आक्रोश और दहशत

Fri, 12 Dec 2025 12:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 12:16 PM IST
सार

Bhojpur News: भोजपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। आरा के नवादा थाना क्षेत्र में आधी रात एक घर में घुसने की कोशिश नाकाम रही, क्योंकि घरवालों के जागते ही चोर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
City residents are troubled by the constant thefts
लगातार चोरी से परेशान शहरवासी

विस्तार

भोजपुर जिले में लगातार चोरी की घटनाओं में वृद्धि से लोगों में आक्रोश है। शहरवासियों का कहना है कि हाल के दिनों में पुलिस गश्ती में आई ढिलाई के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ताज़ा मामला आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदेव नगर गली नंबर 7 का है, जहां आधी रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि घर में सो रहे लोगों की अचानक आंख खुल जाने के चलते चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करीब आधा दर्जन चोर घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गली में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की
स्थानीय भाजपा प्रदेश कोर समिति सदस्य चंद्रदेव शर्मा ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती नगण्य होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे इस पूरे मामले की शिकायत बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से करेंगे। वहीं क्षेत्र के लोग रात भर जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed