फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   chief minister nitish kumar attends condolence meeting of jdu mla bhagwan singh kushwaha wife usha kumari

Bihar: शोक सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 10 Jan 2026 02:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 02:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर जिले के दुल्हिनगंज गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी स्वर्गीय ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोक सभा में भाग लिया।

विज्ञापन
chief minister nitish kumar attends condolence meeting of jdu mla bhagwan singh kushwaha wife usha kumari
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दुल्हिनगंज गांव में रविवार को आयोजित शोक सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। यह शोक सभा जनता दल यूनाइटेड के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी स्वर्गीय ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक सभा के दौरान स्व. ऊषा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी

विज्ञापन

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शोक सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed