फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Chhath Puja 2025 : Patna Junction's main parking closed until November 2nd

Chhath Puja : पटना जंक्शन की मुख्य पार्किंग को बंद करने का आया आदेश, 2 नवंबर तक नहीं पार्क होंगे वाहन

Fri, 24 Oct 2025 08:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 Oct 2025 08:37 PM IST
सार

Chhath Puja : पटना जंक्शन की मुख्य पार्किंग को फिलहाल बंद करने का आदेश आया है। यह आदेश 2 नवंबर तक लागू रहेगा। इस आदेश के तहत फिलहाल जंक्शन पर लोग अपने वाहन को पार्क नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 : Patna Junction's main parking closed until November 2nd
पटना जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था का महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में तैयारियां जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में प्रवासियों के लौटने के कारण पटना जंक्शन सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। आज 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पटना जंक्शन की मुख्य पार्किंग को बंद कर दिया गया है। यह कदम भीड़-भाड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है। इस दौरान मुख्य पार्किंग में किसी भी तरह के वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पटना में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा, लोगों को लालू-राबड़ी राज की दिलाई याद
विज्ञापन


यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
जंक्शन के पास पार्किंग नहीं होने से होने वाली यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था जीपीओ के पास स्थित न्यू पार्किंग स्टैंड में की गई है, जहां वाहन पार्क किया जा सकता है। इस स्टैंड में करीब 500 चारपहिया और दोपहिया वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। वहीं दूसरी तरफ करबिगहिया साइड की पार्किंग सुविधाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: 'मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है', पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वे वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए स्टेशन परिसर में पर्याप्त जगह बनाए रखने के लिए यह अस्थायी बंदिश लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed