फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Buxar News: Havildar Sunil Singh martyred in Operation Sindoor immersed in Panchtatva son lit funeral pyre

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए हवलदार सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन; 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Sun, 08 Jun 2025 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Jun 2025 02:25 PM IST
सार

Buxar News: शहीद सुनील सिंह यादव को उनके 14 वर्षीय बेटे सौरभ यादव ने रानी घाट पर मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मुखाग्नि देने के बाद बेटे और बुजुर्ग पिता दोनों ने शहीद को सैल्यूट किया।

विज्ञापन
Buxar News: Havildar Sunil Singh martyred in Operation Sindoor immersed in Panchtatva son lit funeral pyre
शहीद सुनील सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले बिहार के वीर सपूत 46 वर्षीय हवलदार सुनील सिंह यादव को रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के ड्रोन हमले में घायल हुए सुनील सिंह ने पांच जून को उधमपुर आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। आज उनके पैतृक गांव नरबतपुर में गमगीन माहौल के बीच उन्हें रानी घाट पर पंचतत्व में विलीन किया गया।

विज्ञापन

 
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे
सुनील सिंह का पार्थिव शरीर जब गांव लाया गया तो वातावरण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'शहीद सुनील अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। उनके गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग बाइक और पैदल शामिल हुए। लोग हाथों में तिरंगा लिए, गर्व और गम से लबरेज भावनाओं के साथ अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: परीक्षा में एंट्री नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी नहीं देने पर ऐसा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पत्नी और पिता का हाल बेहाल
पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर रखा गया, जहां शहीद की पत्नी बेसुध होकर रोने लगीं। पिता की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे, लेकिन बेटे की शहादत पर गर्व भी था। गांव और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग उन्हें अंतिम सलामी देने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी, पर साथ ही शहीद के प्रति सम्मान भी हर चेहरे पर दिख रहा था।
 
बेटे ने निभाई अंतिम जिम्मेदारी, बूढ़े पिता ने किया सैल्यूट
शहीद सुनील सिंह यादव को उनके 14 वर्षीय बेटे सौरभ यादव ने रानी घाट पर मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मुखाग्नि देने के बाद बेटे और बुजुर्ग पिता दोनों ने शहीद को सैल्यूट किया। यह क्षण केवल एक परिवार की विदाई नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के वीर को सम्मान देने का था। मौके पर सेना के जवानों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय नेता और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।


 
नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शहीद का पार्थिव शरीर एक दिन पहले उधमपुर से सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली और फिर पटना लाया गया था। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
27 दिन तक चला संघर्ष, फिर भी मुस्कुराते रहे वीर
सुनील सिंह यादव नौ मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद 15 मई को उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने 27 दिनों तक इलाज के दौरान वीरता से जूझते हुए पांच जून को अंतिम सांस ली। उनके फौजी भाई ने बताया कि वे वेंटिलेटर पर रहते हुए भी मुस्कुराते थे और कहते थे कि टेंशन मत लो।

यह भी पढ़ें- Bihar News: वैशाली डीएम का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, सेवाओं में सुधार का दिया निर्देश
 
'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कर्तव्य निभाते हुए हवलदार सुनील सिंह ने जिस तरह अपनी जान की बाजी लगाई, उसने उन्हें अमर कर दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed