फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar-dumraon-samhar-village-youth-dead-body-murder-suspicion-investigation

बिहार: बक्सर में मर्डर मिस्ट्री! युवक की मौत पर उलझी पुलिस, पुराने विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच

Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के समहार गांव के पास शनिवार को युवक मुलायम यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कनपटी पर गहरा जख्म मिलने से गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से ब्रेसलेट समेत कई सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
buxar-dumraon-samhar-village-youth-dead-body-murder-suspicion-investigation
मौके का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में शनिवार दोपहर डुमरांव थाना क्षेत्र के समहार गांव के समीप सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही मुलायम यादव के रूप में हुई है। शव नहर के चाट के किनारे घास में पड़ा मिला। युवक की कनपटी के पास गहरा जख्म देखकर गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

घास में शव देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, दोपहर में रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घास में पड़े युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, डीआईयू की टीम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

कनपटी पर जख्म, हाथापाई के भी मिले संकेत
शव की स्थिति और कनपटी के पास मिले गहरे जख्म के आधार पर युवक को नजदीक से गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास घास रौंदी हुई थी, जिससे हत्या से पहले हाथापाई होने की संभावना भी सामने आई है। शव से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक चप्पल और लगभग 100 मीटर दूर दूसरी चप्पल तथा गमछा मिलने की बात सामने आई है। इन वस्तुओं के मिलने के बाद पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से मिला ब्रेसलेट, एफएसएल टीम करेगी जांच
पुलिस ने मौके से एक ब्रेसलेट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह ब्रेसलेट मृतक का नहीं है। ऐसे में पुलिस इसे जांच के लिए महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच टीम की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि वारदात के दौरान वहां कौन-कौन मौजूद था।

एक दिन पहले विवाद की बात आई सामने
मृतक के पिता उदयनारायण उर्फ वकील यादव के अनुसार, मुलायम का एक दिन पहले नवडेरा के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उन्होंने वारदात को लेकर आशंका जताई है, लेकिन फिलहाल किसी का नाम खुलकर बताने से परहेज कर रहे हैं। बताया गया है कि मुलायम अपने बहनोई की मोटरसाइकिल लेकर गांव से डुमरांव की ओर कुछ सामान खरीदने निकला था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ घटना हुई।

हत्या के पीछे प्रेम संबंध या जमीन विवाद जैसी आशंकाओं की भी चर्चा है, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो

हत्या या दुर्घटना, जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
डुमरांव डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद डुमरांव थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। युवक की मौत हत्या से हुई है या दुर्घटना में, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed