फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bus collides with truck on Gandhi Setu in Patna, half a dozen people injured; jammed

Bihar News: गांधी सेतु पर बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; लगा जाम

Wed, 28 Jun 2023 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Jun 2023 03:00 PM IST
सार

गांधी सेतु पर पटना से हाजीपुर की तरफ आ रही BSRCT की बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी सहित आधा दर्जन बस यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद गांधी सेतु पर यातायात परिचालन बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Bus collides with truck on Gandhi Setu in Patna, half a dozen people injured; jammed
दुर्घटनाग्रस्त बस और घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इस हादसे में यात्री से भरी बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। बस पटना से हाजीपुर की तरफ आ रही थी। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांधी सेतु पर BSRCT की बस पटना से हाजीपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से गांधी सेतु के 12 नंबर पिलर के पास बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी सहित आधा दर्जन बस यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद गांधी सेतु पर यातायात परिचालन बाधित हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए लगी हुई है। वहीं, गांधी सेतु पर कंटेनर को भी बुलाया गया है। ताकि बस को खींचकर सेतु के बाहर निकाला जा सके और फिर से यातायात सुचारु रूप से बहाल किया जा सके।
विज्ञापन


घायल बस यात्रियों में पूर्वी चंपारण के सुरेंद्र गिरी के बेटे राजेश गिरी (40), हाजीपुर निवासी कुणाल करजी की पत्नी सोनी करजी (30), बस चालक वीरेंद्र साह, खलासी रोहित कुमार, हाजीपुर तेरासिया के रहने वाले सत्येंद्र राय और पटना की रहने वाली रानी कुमारी (7) शामिल हैं। पटना से गारौल जा रहे नरेश साह पिता योगेंद्र साह और उसकी पत्नी और बच्ची घायल हुई है। बस पटना बस स्टैंड से खुल कर मुजफ्फरपुर बस स्टैंड जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed