फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC Topper Shraddha Pandey Not From Bihar BPSC 70th Result Triggers Fresh Debate

Shraddha Pandey: बीपीएससी की टॉपर श्रद्धा पांडे बिहार की नहीं; BPSC रिजल्ट के बाद अब हंगामा मचना तय

Sat, 20 Jun 2026 07:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jun 2026 07:08 PM IST
सार

BPSC Topper : बिहार में डोमिसाइल विवाद एक बार फिर खड़ा होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा की टॉपर दूसरे राज्य की रहने वाली हैं। आइये जानते टॉप 10 में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
BPSC Topper Shraddha Pandey Not From Bihar BPSC 70th Result Triggers Fresh Debate
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में देशभर के अभ्यर्थी शामिल होते हैं और किसी भी राज्य का उम्मीदवार टॉपर बने तो आमतौर पर सवाल नहीं उठते। लेकिन जब किसी राज्य लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा में दूसरे राज्य का अभ्यर्थी टॉपर बनता है, तो डोमिसाइल नीति को लेकर बहस शुरू हो जाती है। बिहार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


यूपी की श्रद्धा पांडे बनीं BPSC टॉपर
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली श्रद्धा पांडे टॉपर बनी हैं। उन्होंने 593 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। उनके टॉपर बनने के साथ ही बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन


टॉप-10 अभ्यर्थी

रैंक रोल नंबर अभ्यर्थी का नाम
1 486930 श्रद्धा पांडेय
2 434411 शशांक गौरव
3 401830 आयुष विजॉय
4 298779 परीक्षित मदन
5 331933 उदय प्रताप यादव
6 410763 रश्मि किरण
7 447387 लक्ष्मीकांत मिश्रा
8 469530 चंद्रकांता कुमारी
9 580010 उपासना शर्मा
10 573507 प्रिया

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : टॉप-10 अभ्यर्थी
टॉप-10 में श्रद्धा पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया है। शशांक गौरव दूसरे और आयुष विजॉय तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 में पांच महिला और पांच पुरुष अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये अभ्यर्थी
परीक्षा में शशांक गौरव ने 592 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं आयुष बिजॉय भी 592 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

2035 पदों के लिए हुआ चयन
बीपीएससी की 70वीं प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 2035 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई है। आयोग द्वारा जारी परिणाम में 2027 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस बार परीक्षा परिणाम में महिला अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। टॉप-100 सफल उम्मीदवारों में 45 महिलाएं शामिल हैं। वहीं टॉप-10 रैंक में 5 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है।



300 बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन
जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में करीब 300 बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बीपीएससी की परीक्षा में दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के शामिल होने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन टॉपर के रूप में दूसरे राज्य की अभ्यर्थी के सामने आने के बाद आयोग के भीतर और बाहर डोमिसाइल नीति को लेकर बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed