Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Kidnapped Shivani murder case mutilated body buried in forest banka bihar rohtas bihar police

Bihar : तीन महीने से लापता शिवानी जंगल में थी दफन, आरोपी वन विभाग के कर्मी ने उगला सच तो हैरान रह गई पुलिस

Wed, 25 Feb 2026 08:17 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बांका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बांका Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 08:17 PM IST
सार

Murder Case : पुलिस ने तीन महीने से लापता लड़की का क्षत-विक्षत शव जंगल में जमीन खोदकर निकाला। यह इतना आसान भी नहीं था, लेकिन पुलिस की मैराथन कोशिश रंग लायी और सच जमीन से बाहर निकलकर खुद अपनी  कहानी बयां करने लगा। 

Bihar News : Kidnapped Shivani murder case mutilated body buried in forest banka bihar rohtas bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    प्रेम, अपहरण और हत्या की रूह कंपा देने वाली कहानी की शुरुआत रोहतास जिले से हुई थी। तीन महीने की मैराथन दौड़ में परिजन के साथ-साथ पुलिस भी साथ-साथ दौड़ लगाती रही। फिर मेहनत ने अपना रंग दिखाया और बांका के जंगलों में जमीन के अंदर दफन खौफनाक सच को बाहर निकाल लिया। यह कहानी हर उस युवतियों और लड़कियों को सचेत करती है, जो दूसरों के बरगलाने पर अपने रास्ते से भटक जाती हैं। 


    यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: बिहार में शिव सर्किट विकसित करेगी नीतीश सरकार, सदन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने की घोषणा

    विज्ञापन

    तीन महीना पूर्व हुआ था अपहरण 
    हालांकि इस कहानी की शुरुआत रोहतास में हुए अपहरण से हुई थी, लेकिन आज की कहानी की शुरुआत बांका से करते हैं, जहां कटोरिया थाना क्षेत्र के जंगलों से जमीन के नीचे दफन क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला गया। उस सड़े-गले शव की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटोली गांव निवासी रमेश राय की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है। शिवानी 24 नवंबर 2025 से लापता थी, जिसके बाद रमेश राय की पत्नी ने अपनी पुत्री शिवानी कुमारी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में परिजनों ने कटोरिया वन विभाग में वनपाल के पद पर कार्यरत प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था।
    विज्ञापन
    यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विधानसभा में सीएम नीतीश ने विपक्ष से कहा- फालतू बात मत करिए, सब दिन रहेगी हमारी सरकार; यह सवाल भी पूछा

    जंगल में जमीन से खोदकर निकाला शव 
    पुलिस ने अनुसंधान के दौरान 13 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर शिवानी कुमारी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कटोरिया के घने जंगल में दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार को रोहतास जिले की नोखा पुलिस टीम बांका पहुंची। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कटोरिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर कोदरातरी जंगल में खुदाई कर युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव बरामद होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

    पुलिस ने आरोपियों को दबोचा 
    इस जघन्य हत्या कांड में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट निवासी उमेश यादव, जखोड़ निवासी छोटू कुमार तथा जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुगाय निवासी आदित्य कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उमेश यादव कटोरिया वन विभाग का संवेदक है। छापेमारी दल में बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रबिंद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया अंचल पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।


    सहयोग : चन्द्र शेखर भगत, संवाददाता बांका 

    विज्ञापन

    Followed