फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bloody-clash-sand-gravel-dominance-broke-Khusrupur-injuring-three-people

Bihar News: 50 राउंड फायरिंग से दहला पटना का गांव,कमीशन के विवाद में चली गोलियां, बच्ची समेत तीन घायल

Thu, 04 Jun 2026 02:11 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 02:11 PM IST
सार

पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बालू-गिट्टी आपूर्ति में कमीशनखोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सरेआम 50 राउंड से अधिक फायरिंग की गई। गोलीबारी में 12 वर्षीय नेहा कुमारी, 50 वर्षीय सोना देवी और 26 वर्षीय दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
bloody-clash-sand-gravel-dominance-broke-Khusrupur-injuring-three-people
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर गांव गुरुवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बालू-गिट्टी आपूर्ति में कमीशनखोरी को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सरेआम 50 राउंड से अधिक फायरिंग की गई। इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

अचानक फायरिंग से गांव में फैली दहशत

ग्रामीणों के अनुसार सुबह अचानक शुरू हुई अंधाधुंध गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लगातार हो रही फायरिंग के कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल खुसरूपुर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने सभी घायलों को खुसरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल

इस गोलीबारी में विकास कुमार की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी, अरुण सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सोना देवी और रविंद्र प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार घायल हुए हैं। घायलों में सोना देवी के पैर में गोली लगी है, जबकि दीपक कुमार के पेट में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

गांव में पुलिस का कैंप, छापेमारी जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हालात पर प्रशासन की कड़ी नजर

घटना के बाद चैनपुर गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed