फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-khagaria-purnia-nh31-nh231-four-lane-project-approved-pm-modi-announcement

Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

Wed, 03 Jun 2026 09:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 09:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात दी है। केंद्र सरकार ने एनएच 31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया समेत पूरे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
bihar-khagaria-purnia-nh31-nh231-four-lane-project-approved-pm-modi-announcement
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को बड़ी विकासात्मक सौगात दिए जाने की जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि देशभर में कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 (NH-231) के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से बिहार के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों के लोगों के लिए आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

विज्ञापन

'स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी'
पीएम ने बताया कि सड़क के फोरलेन बनने से यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत; जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह परियोजना बिहार के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत कर विकास के नए रास्ते खोलेगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले को सीमांचल और पूर्वी बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed