फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar/nalanda-open-university-me-admission-ki-antim-tithi-8-october-tak-badhi-mca-test-25-26-september

बिहार: छात्रों के लिए बड़ी राहत! नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में 8 अक्टूबर तक नामांकन, एमसीए टेस्ट की तारीख भी तय

Wed, 23 Sep 2026 08:27 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 08:27 AM IST
सार

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय ने यह फैसला स्नातक तृतीय वर्ष के हालिया परीक्षा परिणाम और जलजमाव, बिजली व नेटवर्क की समस्या के कारण विद्यार्थियों को हो रही ऑनलाइन आवेदन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन
bihar/nalanda-open-university-me-admission-ki-antim-tithi-8-october-tak-badhi-mca-test-25-26-september
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 8 अक्टूबर 2026 कर दी है। इससे पहले नामांकन की अंतिम तिथि 21 सितंबर निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला हाल ही में जारी स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम और प्रतिकूल मौसम के कारण विद्यार्थियों को हो रही तकनीकी परेशानियों को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन

जलजमाव, बिजली और नेटवर्क की समस्या के कारण बढ़ी तारीख

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 सितंबर की शाम बीए, बीएससी और बीकॉम पार्ट-3 के परीक्षा परिणाम जारी किए थे। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद कई उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फोन और आवेदन के माध्यम से नामांकन की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया। विद्यार्थियों का कहना था कि पार्ट-3 का परिणाम जारी होने के बाद उन्हें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। इसके अलावा, कई इलाकों में जलजमाव के कारण बिजली और नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते विद्यार्थियों को ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया।

विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में 8 अक्टूबर तक ले सकेंगे नामांकन

छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार और कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने नामांकन की तिथि बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब विद्यार्थी स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, चार वर्षीय स्नातक कला एवं विज्ञान, बीएलआईएस, एमएलआईएस और बीसीए पाठ्यक्रमों में 8 अक्टूबर तक नामांकन ले सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यक्रमों में छात्राओं को पूर्व की तरह शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीए में रजिस्ट्रेशन बंद, 25 और 26 सितंबर को होगा टेस्ट

विश्वविद्यालय ने एमसीए में नामांकन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। एमसीए की 140 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब बंद हो चुकी है। 10 जुलाई 2026 से अब तक पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों का एडमिशन टेस्ट 25 और 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, पटना में होगी। अभ्यर्थी परीक्षा की विस्तृत तिथि और शेड्यूल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने बताया कि नामांकन से संबंधित अन्य सभी जानकारियां भी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नामांकन और परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल की जानकारी देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed