फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Speeding truck crushes bike rider, dies on the spot

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Tue, 02 Sep 2025 08:02 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 08:02 AM IST
सार

पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव के पास स्टेट हाईवे-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार विमल ठाकुर (50) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar News: Speeding truck crushes bike rider, dies on the spot
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव के पास स्टेट हाईवे-2 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आटा चक्की मिल के कर्मी विमल ठाकुर (50 वर्ष) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर मृतक का शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, विमल ठाकुर विक्रम के करसा इलाके के रहने वाले थे और आटा चक्की मिल से कार्य करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दतियाना के पास ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
विज्ञापन

विक्रम पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, घटना में शामिल ट्रक की पहचान के लिए आसपास के चौक-चौराहा और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ था और इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। भीड़ के जमा होने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed