फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: YouTuber's killer escapes from jail in film style; Killed him after thinking GF had another lover

Bihar News: यूट्यूबर का हत्यारा जेल से फिल्मी स्टाइल में फरार; अपनी प्रेमिका का दूसरा प्रेमी जानकर मार डाला था

Tue, 16 Jan 2024 08:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Jan 2024 08:05 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक कैदी के फिल्मी स्टाइल में फरार होने का मामला सामने आया है। उसे यूट्यूबर की हत्या मामले में नवंबर महीने में ही जेल भेजा गया था। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Bihar: YouTuber's killer escapes from jail in film style; Killed him after thinking GF had another lover
बिहार शरीफ कारा मंडल से फरार हुआ कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक विचाराधीन कैदी मंगलवार की सुबह जेल की दीवार फांद फरार हो गया है। मामला बिहार शरीफ मंडल कारा से जुड़ा हुआ है। विचारधीन कैदी हत्या के आरोप में नवंबर में ही जेल गया था।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, रणविजय कुमार बिहार शरीफ मंडलकारा के सेल नंबर 24 में बंद था। मंगलवार की सुबह जब सेल खुला तो वह सुरक्षा को धता बताते हुए जेल की पूरब तरफ की दीवार को गमछे और बेडशीट के सहारे रस्सी बनाकर दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि इस बीच टावर पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन उनका प्रयास विफल साबित हुआ और बड़े आराम से कैदी रणविजय जेल प्रशासन की नजर के सामने ही फरार हो गया।
विज्ञापन

 
जेल अधीक्षक से लेकर जिला प्रशासन तक हड़कंप
कैदी के फरार होने की सूचना जैसे जेल अधीक्षक और जिला प्रशासन को मिली तो स्थानीय पुलिस के साथ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर घटनास्थल से रस्सी बरामद की गई, जिसके सहारे रणविजय दीवार फांद कर फरार हुआ था। इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इस मामले में जिला अधीक्षक प्रभात कुमार ने दीपनगर थाने में फरार कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूट्यूबर की हत्या मामले में गया था जेल
विचारधीन कैदी बिन्द थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी रणविजय कुमार, रहुई थाना क्षेत्र के सोसन्दी गांव निवासी यूट्यूबर हराधन कुमार की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। एक ही युवती से मृतक हराधन कुमार और आरोपी शिक्षक रणविजय कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी खुन्नस में आकर उसने जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। कैदी भी पहले से सोसन्दी गांव में जाकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह युवती और मृतक हराधन को भी पढ़ाता था। कड़ी मशक्कत के बाद पटना से रणविजय को पुलिस ने हत्या के दो सप्ताह बाद गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed