फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Young man died drug de-addiction center family alleges beating to death murder case patna bihar police

Bihar : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

Tue, 02 Dec 2025 09:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2025 09:19 PM IST
सार

Bihar : पिता की मौत के बाद इकलौता बेटा बुरी संगत में शराब का आदी हो गया था। परिवार वाले शराब छुड़ाने के लिए उसे एक महीना पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, आज उसकी मौत हो गई। परिजन पीट -पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar : Young man died drug de-addiction center family alleges beating to death murder case patna bihar police
मृतक का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के एक नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके परिजन वहां पहुंचे। उनका आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घठना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास की है। मृतक की पहचान मोकामा टाल निवासी अमन पटेल (28) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: स्पीकर बोले- पक्ष-विपक्ष दोनों मेरे लिए महत्वपूर्ण, बिहार की प्रगति ही मेरा उद्देश्य
विज्ञापन


शराब की थी आदत 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि अमन पटेल को शराब की आदत थी। परिजनों ने शराब की लत छुड़ाने के लिए बैरिया स्थित निजी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर इलाज के लिए एक महीना पूर्व भर्ती कराया था। अमन पटेल की मां निर्मला राय का कहना है कि उनके पति की मौत के बाद अपनी दो बेटियों की शादी वह पूर्व में कर चुके हैं, जबकि तीसरी बेटी की शादी की बात चल रही है। परिवार का उनका इकलौता बेटा अमन पटेल दोस्तों की संगति के कारण शराब का आदी हो गया था, जिसे शराब छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में एक महीना पहले भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Assembly: नौ बार के विधायक प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के इस दिग्गज के बारे में जानें

पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप 
अमन पटेल की मां निर्मला राय का कहना है कि लगभग एक महीना में उन्होंने इलाज के नाम पर ₹50 हजार से अधिक की राशि नशा मुक्ति केंद्र में खर्च कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिन में 12:30 बजे जब उन्होंने फोन कर नशा मुक्ति केंद्र में बात किया तो बताया गया कि उनका बेटा ठीक-ठाक है। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की हालत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई है। जब वह वहां पहुंची तो देखा कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के शरीर पर चारों तरफ काला दाग नजर आ रहा है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उनके बेटे की जमकर पिटाई की गई है, जिससे उनकी मौत हुई है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी ने बताया कि केंद्र का एक स्टाफ रोहन कुमार के द्वारा अमन पटेल की पिटाई का मामला सामने आया है। वह इस मामले को देख रहे हैं। फिलहाल रोहन कुमार मौके से फरार है। घटना के संबंध में गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि परिजनों द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed