फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: What will the weather be like on the first day of voting Montha impact on Bihar election campaign

Bihar Election: पहले चरण के मतदान के दिन मौसम कैसा रहेगा? मोंथा ने बिहार चुनाव प्रचार की रफ्तार थामी

Sat, 01 Nov 2025 09:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Nov 2025 09:57 AM IST
सार

खराब मौसम के कारण एनडीए और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों की जनसभाएं रद्द करनी पड़ी है। इनमें सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी समेत कई लोगों की सभाएं प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
Bihar: What will the weather be like on the first day of voting Montha impact on Bihar election campaign
बारिश के बाद जनसभा स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोंथा चक्रवात का असर अब बिहार चुनाव पर भी पड़ चुका है। पिछले तीन दिनों से पटना समेत बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में डर है कि पहले चरण के चुनाव (छह नवंबर) पर खराब मौसम पर खराब मौसम का असर न पड़ जाए। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, समेत कई जिलों में लगातार बारिश के कारण जलजमाव है। जनसभा स्थल और हेलीपैड जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। मोंथा चक्रवात के कारण बिहार के लगभग सभी जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। उत्तरी भागों में अति भारी बारिश और बाकी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने तीन नवंबर के बाद से मौसम साफ होने के आसार जताए हैं। इधर, पटना नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी अधिकारियों को बारिश को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में 22 उड़ानें रद्द
खराब मौसम के कारण महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों की जनसभाएं रद्द करनी पड़ रही है। पटना का मौसम कितना खराब हो चुका है कि हेलीकॉप्टर सेवा पूरी तरह बाधित हो चुकी है। पिछले दो दिनों से कई स्टार प्रचारक के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। इस कारण से वह अपने कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में 23 उड़ानें रद्द की गई हैं। कम दृश्यता और हेलीपैड जलमग्न होने के कारण ऐसा हो रहा है। खगड़िया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज होने वाली सभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


एनडीए के 10 और महागठबंधन 12 उड़ानें रद्द हुई हैं
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण दृश्यता दो हजार से भी कम है। इसलिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रही है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में महागठबंधन के 10 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें राजद के छह, कांग्रेस के दो और वीआईपी के दो हेलीकॉप्टर चुनावी सभा के लिए उड़ान नहीं भर पाए। वहीं एनडीए के 12 उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें भाजपा के नौ, जदयू के तीन उड़ाने रद्द हुईं हैं। पिछले तीन दिनों में सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, कांग्रेस नेता पप्पू यादव समेत कई नेताओं की जनसभा प्रभावित हो गई। इतना ही नहीं खराब मौसम के कारण गुरुवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बारिश के कारण तेजस्वी यादव की बिहारीगंज और आलमगंज की जनसभा रद्द हो गई। शुक्रवार को भी सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई स्टार प्रचारकों का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed