फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Update: Storm Alert in North, Heatwave Grips Southern Districts Severe Heat Patna Weather News

Bihar Weather: बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, सीमांचल में आज भी बारिश के आसार; जानिए मौसम का हाल

Sun, 24 May 2026 11:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 May 2026 11:49 AM IST
सार

Bihar Weather Update: पटना समेत अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के जिलों में 27 मई से पटना समेत कई इलाकों में मौसम बदल सकता है और बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather Update: Storm Alert in North, Heatwave Grips Southern Districts Severe Heat Patna Weather News
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में दो तरह के मौसम का दौर जारी है। एक ओर उत्तर बिहार के जिलों में आंधी और बारिश से लोग परेशान हैं। शनिवार देर रात सीतामढ़ी और कटिहार समेत कुछ जिलों में आंधी और बारिश ने कई लोगों के घर उजाड़ दिए। आज यानी रविवार को भी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन




वहीं कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की अपील की गई है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है और वहां ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, जिसके कारण उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम बदल रहा है जबकि दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में गर्म हवाओं का असर बना हुआ है।
विज्ञापन


कहां का न्यूनतम तापमान कितना रहा?
बिहार में गर्मी के बीच रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सुपौल में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कैमूर में रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा पटना में 28.4 डिग्री, बक्सर में 28.3 डिग्री और डेहरी में 28.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। उत्तर बिहार के जिले के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वाल्मीकिनगर में 24.6 डिग्री, मधुबनी में 24.2 डिग्री और मधेपुरा में 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में तापमान परिवर्तन की बात करें तो कई जिलों में गिरावट देखी गई है। मधुबनी में तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई, जबकि सुपौल में 2.9 डिग्री और मोतिहारी में 2.2 डिग्री की गिरावट हुई। दूसरी ओर नालंदा, कैमूर और गया समेत कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्के बादल और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा ने तेजस्वी यादव की बड़ी प्रशंसक को साथ जोड़ा, 26 मई को मिलन; अमर उजाला ने पहले बताया था

27 मई से बदलेगा पटना के मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 24 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। 25 और 26 मई को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान क्रमशः 40 और 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। 27 मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस दिन आंशिक बादल के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 मई को भी पटना में बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर बारिश तथा गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


सीतामढ़ी में खराब मौसम ने तीन लोगों की जान ली
सीतामढ़ी में शनिवार मध्य रात्रि आंधी और बारिश के कारण तीन लोगों की जान चली गई। पहली घटना सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 की है। यहां हरसंगही नदी किनारे आम के बगीचे की रखवाली करने जा रही 56 वर्षीय कौशल्या देवी पर अचानक एक विशाल सिमल का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ उनकी गर्दन पर गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना परिहार प्रखंड के सहजौली गांव की है। यहां 20 वर्षीय जयशंकर राय शौच के लिए खेत की ओर गए थे। अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर वह घर की ओर भागने लगे, तभी रास्ते में एक बड़ा सिमल का पेड़ उन पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरी घटना परिहार के सुरगहियां रहमनिया टोला की है। यहां मुसमात सकीना खातून पशुओं के लिए चारा लेने भूसुला घर में गई थीं। इसी दौरान तेज हवा के कारण दीवार और भूसा घर भरभराकर गिर गया, जिसमें दबने से उनकी जान चली गई। यहां पढ़ें पुरी खबर...

कटिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
कटिहार जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शनिवार रात भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने जिले के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तूफान के दौरान जिलेभर में 100 से ज्यादा पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़े, जबकि 50 से अधिक बिजली पोल धराशायी हो गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सबसे ज्यादा असर मिर्चाईबाड़ी इलाके में देखने को मिला। यहां बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर और पोल गिरने से कई स्कूटी, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा के कारण कई सड़कों पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed