फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain and thunderstorm alert issued in many districts of Bihar today, Ravana Dahan program

Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी, रावण दहन कार्यक्रम में बारिश-वज्रपात का साया

Thu, 02 Oct 2025 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 Oct 2025 10:45 AM IST
सार

Weather Updates: मौसम विज्ञान केंद्र ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि अगले हफ्ते तक तक बारिश और आंधी-तूफान से सावधान रहने की जरूरत है। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain and thunderstorm alert issued in many districts of Bihar today, Ravana Dahan program
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज विजयादशमी है। बिहार के लगभग सभी जिलों में रावण दहन कार्यक्रम होगा। लेकिन, कुछ जिलों में बारिश इस कार्यक्रम में खलल डाल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इनमें औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधुबनी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहा है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए आम लोग सावधान रहें। 

विज्ञापन


सात अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दो अक्टूबर को सीतमाढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं तीन से सात अक्टूबर तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

RSS Vijayadashmi Event LIVE Updates: संघ प्रमुख ने पहलगाम हमले पर बात की, हिंसक क्रांतियों पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर माह में सामन्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग ने अक्टूबर माह में बिहार के अधिकांश जिलों सामान्य बारिश के आसार जताए हैं। राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान सामान्य, शेष भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। इस महीने बिहार का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। 

पटना में परेशान नहीं करेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, अलगे तीन दिनों तक पटना में गर्मी अधिक परेशान नहीं करेगी। पटना में दो अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, तीन अक्टूबर को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, चार अक्टूबर को अधितकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी पटना का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed