फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain alert across Bihar today as well; several people killed after being struck by lightnin

Bihar Weather: आज भी पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत; सावधान रहें

Tue, 21 Jul 2026 07:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Jul 2026 07:09 AM IST
सार

Weather Forecast: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले तीन दिनों की बारिश ने मौसम तो सुहाना बना दिया लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आइये जानते हैं आज के मौसम का हाल...

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain alert across Bihar today as well; several people killed after being struck by lightnin
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून की बारिश लगातार हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 21 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 22 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य और दक्षिण बिहार के कई जिलों में व्यापक स्तर पर वर्षा हो सकती है, जबकि सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, लखीसराय और शेखपुरा समेत राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


कहां का तापमान कितना?
पटना में पिछले 24 घंटे में 41.8 एमएम बारिश हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवा चलने से पटना का न्यूतनम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले 48 घंटे तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं सीवान, खगड़िया और मुंगेर जिले के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुंगेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 से 28.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा तथा तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक बारिश सिसवन में 196.2 मिमी, मानसी में 182.6 मिमी, रघुनाथपुर में 172.2 मिमी, खगड़िया में 166.0 मिमी, अंदर में 151.4 मिमी और धरहरा में 145.8 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा हुसैनगंज, पचरुखी, बेलदौर, मैरवा, गोगरी, हसनपुरा, हवेली खड़गपुर, दुरौंधा, साहेबपुर कमाल, गुठनी, सिवान सदर, सरमेरा, चानन, जमालपुर और नौतन सहित कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।


वज्रपात से छह की मौत
पिछले 24 घंटें में वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आरा के चार और सीवान के दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्रा भी शामिल थी। मरने वालों में अधिकांश अपने खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed