फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather News: Chances of rain in all districts of Bihar till August 1, Patna weather, monsoon

Bihar Weather News: एक अगस्त तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार, पटनावासियों को भी मिली गर्मी से राहत

Sat, 26 Jul 2025 06:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि यदि आप खुले में हों तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Chances of rain in all districts of Bihar till August 1, Patna weather, monsoon
पटना में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून सक्रिय है। राज्य सभी जिलों में अगले सात दिनों बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 जुलाई से एक अगस्त को बिहार के सभी जिलों एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। शनिवार सुबह से ही पटना, जहानाबाद, अररिया, पटना, वैशाली, समस्तीपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। पटना के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लोगों का कहना है कि बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है।

विज्ञापन


अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में दक्षिण बिहार के करीब सक्रिय है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं बंगाल की खाडी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हुआ है। इसका असर भी बिहार के मौसम पर दिख रहा है। अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन

चिराग बोले- बिहार आजादी के 75 साल बाद भी विकसित राज्य नहीं बन पाया, राजद ने केवल बांटने का काम किया
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, किस जिले में बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में नालंदा में 66.4 एमएम, गया में 56.8 एमएम, 49 एमएम, रोहतास में 43 एमएम, नवादा में 42.4 एमएम, पटना में 39.6, जमुई में 38.4 एमएम, बांका में 38.2 एमएम बारिश हुई है। वहीं पूरे बिहार का तापमान 40 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक गर्मी पश्चिम चंपारण में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सहरसा में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed