फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Even today there is alert of storm and rain in many districts of Bihar, weather forecast Patna

Bihar Weather: आज भी बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा?

Sat, 28 Mar 2026 11:39 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 28 Mar 2026 11:39 AM IST
सार

Weather News Updates: बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। शुक्रवार रात को कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Bihar Weather Even today there is alert of storm and rain in many districts of Bihar, weather forecast Patna
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का मौसम बदल चुका है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत तो जरूर दिलाई लेकिन कई जगह आंधी ने लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। मुजफ्फरपुर समेत कुछ जगहों पर वज्रपात के कारण तार के पेड़ में आग लग गई। पटना में रामनवमी शोभा यात्रा के लिए बनाया गया तोरण द्वार पूरी तरह टूट गया। इतना ही नहीं कई दुकानों के होर्डिंग्स तक उड़ गए। बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। आज सुबह कई मोहल्लों में बिजली नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पटना, जहानाबाद, नालंदा, भोजुर, बेगूसराय, वैशाली, अररिया, बांका, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शेखुपरा, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की अपील पढ़िए
मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किली घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें। 
विज्ञापन


जानिए किस जिले का तापमान कितना रहा?
बिहार में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट और उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। भागलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबौर में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुंगेर में 18.7 डिग्री सेल्सियस, कटिहार में 19.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के मधुबनी में 19.6 डिग्री सेल्सियस, सुपौल और अररिया में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर में 20.1 डिग्री सेल्सियस और मोतिहारी में 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि छपरा में 19.5 डिग्री सेल्सियस और वैशाली में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के गया में 19.0 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 19.1 डिग्री सेल्सियस तथा जहानाबाद में 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बक्सर में 19.2 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 19.1 डिग्री सेल्सियस और सासाराम में 18.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर राज्य में न्यूनतम तापमान लगभग 17.4 डिग्री सेल्सियस से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा को दिया नया नाम, नेताओं पर क्या आरोप लगाया जानिए

पटना का मौसम 31 मार्च तक कैसा रहेगा?
पटना में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 28 मार्च को शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 29 मार्च को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि हल्के बादल बने रह सकते हैं। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं एक अप्रैल को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। सूर्योदय का समय 28 मार्च को 05:46 बजे से शुरू होकर एक अप्रैल तक 05:42 बजे तक पहुंच जाएगा, जबकि सूर्यास्त 06:04 बजे से 06:06 बजे के बीच रहेगा। कुल मिलाकर पटना में अगले कुछ दिनों तक गर्मी के साथ हल्के बादल और बीच-बीच में बारिश के आसार बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed