फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Dense fog alert issued for 37 districts mercury drops to six degrees weather forecast for Bihar

Bihar Weather: 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पारा गिरकर छह डिग्री तक पहुंचा; जानिए बिहार के मौसम का हाल

Sat, 03 Jan 2026 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Jan 2026 11:14 AM IST
सार

Weather News: कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गया में न्यूनतम दृश्यता शून्य मीटर तक दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Bihar Weather Dense fog alert issued for 37 districts mercury drops to six degrees weather forecast for Bihar
घना कोहरा का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में ठंड के साथ कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन घने कोहरे और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के कई जिलों के लिए घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 17.2 से 24.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 6.4 से 13.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर के सबौर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहा।

विज्ञापन


37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान कोहरे और शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन

Bihar News : अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद जनता से पूछा- और क्या सुविधा चाहिए, मुझे बताइए
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान को लेकर क्या कहता है पूर्वानुमान
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के बाद फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे को देखते हुए बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, धीमी गति रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कोहरे के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी

  • 4 जनवरी: पश्चिमी और उत्तर-मध्य बिहार में शीत दिवस जैसी स्थिति के साथ घना कोहरा।
  • 5 जनवरी: उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में घना कोहरा, राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत दिवस की आशंका।
  • 6 और 7 जनवरी: उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed