{"_id":"68af41c30eed4f87510ea537","slug":"bihar-villagers-created-ruckus-blocking-road-after-death-of-woman-road-accident-news-bihta-patna-bihar-police-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : महिला की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा, बाइक की टक्कर से घायल महिला की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : महिला की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा, बाइक की टक्कर से घायल महिला की हुई थी मौत
Wed, 27 Aug 2025 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:04 PM IST
सार
Bihar : आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। घटना से भड़के लोग आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे, लेकिन पुलिस उनको समझाने में लगी हुई थी। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद यह हंगामा हो रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पैपूरा पंचायत के फतेहपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की घटना के बाद आक्रोशित हुए लोगों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर अगजनी करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रशासन से दोषी बाइक सवार पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग करते हुए जमकर विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करती रही। लेकिन मृतक के परिवार वाले और जाम करने वाले लोग पुलिस की सुनने के लिए तैयार थे। घंटो प्रयास के बाद किसी तरह लोगों को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मारा, घसीटा...शमशान तक ले जाकर जिंदा जलाने की तैयारी, नवादा में बुजुर्ग दंपति से हैवानियत; पति की मौत
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्याणपुर- पैपूरा पंचायत के फतेहपुर पश्चिम गांव निवासी रामलाला मोची की पत्नी व शिव लखन मोची की पुतोहू ज्ञांति देवी (24) अपने घर फतेहपुर पश्चिम से पालीगंज बाजार जा रही थी। इसी बीच रोड पर बजरंगबली के मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई। बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : विद्यालय के बाथरूम में मिली जली नाबालिग लड़की, लोगों ने जमकर किया बवाल; पुलिसकर्मी की भी हुई पिटाई
परिजन शव को लेकर जब घर पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने शव को अरवल- पालीगंज पथ पर पालीगंज अब्दुल कलाम चौक के पास रख कर दोषीयों पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर सड़क से हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग सड़क से हटाने के लिए तैयार नहीं थे। दोषी बाइक सवार पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर डटे रहे। स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग व पालीगंज थाना अध्यक्ष के आश्वासन पर जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया गया। तब जाकर सड़क पर पूरी तरह से यातायात शुरू हो सकी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।