{"_id":"6a5ee6162a5f2ec8cb020848","slug":"bihar-vidhan-sabha-several-bills-introduced-in-bihar-assembly-today-samrat-choudhary-nishant-kumar-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार
Tue, 21 Jul 2026 08:53 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:53 AM IST
सार
Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही आज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। सरकार आज कुछ खास विधेयक पेश करने जा रही है। गृह विभाग के मंत्री के रूप में सीएम सम्राट चौधरी भी विधेयक पेश करेंगे। आइये जानते हैं क्या-क्या है खास...
विज्ञापन
बिहार विधान सभा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का पहले दिन 87 हजार करोड़ रुपये का अनूपूरक बजट पेश हुआ। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन के अंदर और बाहर नीट पेपरलीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। आज भी सदन में हंगामा के आसार हैं। आज सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। इसके बाद विभिन्न विभागों से संबंधित ध्यानाकर्षण सूचनाएं, सरकारी वक्तव्य, समिति प्रतिवेदन और अन्य दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रश्नकाल के बाद योजना एवं विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पथ निर्माण विभाग की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। विधानसभा समितियों की रिपोर्ट और याचिकाएं भी प्रस्तुत की जा सकती हैं। दोपहर एक बजे से दो बजे तक मध्याह्न अवकाश के बाद सदन में विधायी कार्य शुरू होगा। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करेगी। इनमें प्रस्तुतीकरण की अनुमति, विधेयक का फिर से स्थापन पर विचार और पारित कराने का प्रस्ताव शामिल रहेगा।
विज्ञापन
Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत
विज्ञापन
जानिए कौन सा विधेयक कौन पेश करेंगे सदन में
- बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026 – गृह मंत्री सम्राट चौधरी सदन में पेश करेंगे।
- बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 – वाणिज्य-कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पेश करेंगे।
- बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए समपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026 – राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल पेश करेंगे।
- बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026 – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पेश किया जाएगा।
- बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक, 2026 – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पेश करेंगे।
- बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 – स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा।
- बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2026 – गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सदन में पेश करेंगे।