फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election Live 2025: मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, मनेर में गरजे जेपी नड्डा और चिराग

Fri, 31 Oct 2025 09:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 09:54 PM IST
खास बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अगले हफ्ते ही मतदान होना है, इसलिए सभी पार्टियों ने अपने चुनावी अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं की रैलियां लगातार हो रही हैं और जनता से वोट मांगने का सिलसिला तेज हो गया है।

विज्ञापन
bihar vidhan sabha chunav 2025 live updates nda bjp jdu rjd congress prashant kishor tejashwi yadav
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:53 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections 2025: 'कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है'

पटना में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे बेतुकी बात करते रहते हैं। अभी हमें(NDA) बिहार को जीतना है और मल्लिकार्जुन खरगे की जानकारी के लिए बता दूं कि वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।"
08:17 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections 2025: '10 हजार में तो आजकल बकरी भी नहीं मिलती'

वैशाली के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को राजद सांसद मीसा भारती ने जनसंपर्क अभियान और रोड शो की शुरुआत की। वे रिमझिम बारिश के बीच कार में बैठकर रोड शो कर रही थीं और कई जगहों पर जनता को संबोधित भी किया। मिशा भारती महात्मा गांधी सेतु पार कर राघोपुर के तेरसिया मोड़ पहुंचीं, जहां से उन्होंने सरायपुर गांव में जनसंपर्क किया। 

महिलाओं को लेकर NDA सरकार पर निशाना साधते हुए मिशा ने कहा कि जो सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपये दे रही है, क्या उससे कोई महिला पकौड़े तलने का कारोबार करेगी? 10 हजार में तो आजकल बकरी भी नहीं मिलती। अगर हर घर की महिला पकौड़े तलने लगेगी, तो खाने के लिए भी किसी के पास पैसा नहीं बचेगा। महागठबंधन की सरकार आने पर गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा, जबकि NDA सरकार इसे 1100 रुपये में दे रही है।
विज्ञापन
07:24 PM, 31-Oct-2025

Bihar News: चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, मोकामा हत्याकांड पर डीजीपी से जवाब तलब

मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग में दुलारचंद यादव की मौत के मामले को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार के डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दुलारचंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
07:21 PM, 31-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates: 26 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नीतीश को बोलने नहीं दिया गया: कांग्रेस ने कसा तंज

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने महज़ “26 सेकंड” में प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एनडीए नेताओं को मालूम है कि वे सत्ता में वापस नहीं लौट रहे हैं, इसलिए जनता के सवालों का सामना करना उन्हें “समय की बर्बादी” लगा।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शब्द तक नहीं बोला, संभव है कि उन्होंने अपना घोषणापत्र ठीक से पढ़ा भी न हो।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बिहार में युवा सस्ता डेटा मिलने से सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं। शायद इसी से प्रेरित होकर एनडीए नेताओं ने भी बिहार में चुनावी घोषणापत्र जारी करने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ 26 सेकंड में खत्म कर दी।

07:18 PM, 31-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति और संकल्प का है- सीएम योगी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर जिले में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आसमान में हेलीकॉप्टरों की आवाज़ और मैदानों में उमड़ती भीड़ से पूरा जिला राजनीति के रंग में रंगा दिख रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचते ही जैसे ही भाषण शुरू किया, पूरा मैदान जय श्री राम और मोदी-योगी ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा। भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों ने सभा स्थल पर डटे रहकर योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी महेश पासवान के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति और संकल्प का है।

06:13 PM, 31-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates: ये संकल्प पत्र अगले पांच साल का हमारा वादा है- चिराग

मनेर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA के घोषणापत्र पर कहा, "ये संकल्प पत्र अगले पांच साल का हमारा वो वादा है जो हम बिहार को विकसित राज्य बनाने की दृष्टि के साथ कर रहे हैं... हर जिले में हम उद्योग लगाएंगे। पूरे रोडमैप के साथ इस विजन डॉक्यूमेंट को हम लोगों ने तैयार किया है... मैं मानता हूं कि यह पूरे रोड मैप के साथ एक ऐसा विजन डॉक्यूमेंट है जो आने वाले समय में मेरे राज्य बिहार को विकसित राज्य बनाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "...महागठबंधन का काम केवल हम लोगों पर व्यक्तिगत प्रहार करने का रह गया है... वे(तेजस्वी यादव) कहते हैं कि वे हर परिवार को सरकारी नौकरी देंगे। आप इसकी गणना तो कीजिए कि आप कैसे देंगे... जब उनसे सवाल पूछा जाता है कि कैसे होगा तो वे कहते हैं कि 'हो जाएगा' लेकिन हो जाएगा कहने से नहीं होता। हम लोगों ने पूरी योजना तैयार की है। वे लाख आरोप-प्रत्यारोप करते रहें हकीकत तो ये है कि बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन
06:10 PM, 31-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: मनेर में RJD पर गरजे  जे.पी. नड्डा

मनेर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को गति पकड़ी है, इसे स्थिरता के साथ आगे बढ़ाने का काम आपको करना है... इसी बिहार ने लालू और राबड़ी के राज में अपहरण और फिरौती को उद्योग के रूप में देखा है। फिरौती की रकम मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास पर तय होती थी..."
06:01 PM, 31-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates: एनडीए प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार करते अंचल कर्मी का वीडियो वायरल

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार करते एक अंचल कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पटना सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में पटना सिटी अंचल के वार्ड संख्या 62 के कर्मचारी संतोष गिरी एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुमार के साथ चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

03:50 PM, 31-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates: सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर सियासी हमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को गया जी शहर के सम्राट होटल स्थित कांग्रेस के चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पाकिस्तान की याद केवल चुनाव के समय ही आती है। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि वे बिहार की चुनावी सभाओं में अपने कामों की उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगें, न कि भावनात्मक मुद्दों पर। कांग्रेस प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रंप अब तक 61 बार सीजफायर की बात कर चुके हैं, लेकिन “पीएम मोदी ने कभी यह नहीं कहा कि सीजफायर करवाने में ट्रंप का कोई हाथ नहीं है।”

02:42 PM, 31-Oct-2025

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनडीए पर बोला हमला
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घोषणा पत्र पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर हमला बोला। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए ने घोषणा पत्र जारी किया। 26 सेकेंड के लिए नेता आएं। कुछ पत्रकार साथी से मेरी बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी में पहली बार 26 सेकेंड की प्रेस वार्ता हुई। गहलोत ने आरोप लगाया कि एनडीए वालों सवालों से डर के भाग गए। पीएम मोदी ने बिहार से कई सारे वादे किए हैं तो उनको पूरा करना चाहिए। उन्होंने बिहार के साथ वादा खिलाफी की है। सम्राट चौधरी ने झूठ का पुलिंदा बोला है। महागठबंधन 20 साल की रिपोर्ट कार्ड की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed