फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar vidhan parishad bijendra yadav sunil singh heated clash monsoon session uproar

Bihar: विधान परिषद में तीखी नोकझोंक, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने सुनील सिंह से कहा- चोर बोले जोर से

Fri, 24 Jul 2026 09:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jul 2026 09:00 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही के दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
bihar vidhan parishad bijendra yadav sunil singh heated clash monsoon session uproar
उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप के चलते सदन का माहौल गरमा गया।

विज्ञापन

बिजेंद्र यादव ने सुनील सिंह पर साधा निशाना

बहस के दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने सुनील सिंह को संबोधित करते हुए कहा, "आपके जैसे मैं फटीचर की तरह नहीं बोलूंगा। बिस्कोमान का क्या हुआ? जब इतने काबिल और इतने तेज थे तो बिस्कोमान की क्या स्थिति हो गई। चोर बोले जोर से... चुप रहिए, चुप रहिए।"

विज्ञापन

सुनील सिंह ने भी दिया जवाब

उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी पर राजद एमएलसी सुनील सिंह भी अपनी सीट से खड़े हो गए और जवाब देते हुए कहा, "आप चुप रहिए।" इसके बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्य आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री की कड़ी टिप्पणी से बढ़ा विवाद

हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने आगे कहा, "चोट्टा कहीं का... गुंडागर्दी करता है।" इस टिप्पणी के बाद सदन का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया तथा दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। दोनों नेताओं के बीच हुई इस तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के कारण कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। बाद में सभापति के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed