फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Two people died collision between bike and bicycle Rohtas both remained lying at spot throughout night

Bihar News: बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत, सर्दी में पूरी रात घटना स्थल पर पड़े रहे दोनों

Thu, 02 Jan 2025 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 04:48 PM IST
सार

बिहार के रोहतास में बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायल दोनों लोग पूरी रात सड़क पर ही पड़े रहे।

विज्ञापन
Bihar Two people died collision between bike and bicycle Rohtas both remained lying at spot throughout night
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मतकुटिया गांव के समीप मोटर साइकिल और साइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जाती है और दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बाइक चालक रामविलास पासवान अपने मोटर साइकिल से बुधवार देर रात गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक साइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पूरी रात पड़े रहे और तत्काल इलाज न मिलने के कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रात में ही घटना की जानकारी मिलती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। लेकिन घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार सुबह लगी और खून के अत्यधिक बहाव व कड़ाके की ठंड में दोनों की जान चली गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई और घटना की सूचना पर पहुंची चुटिया थाने की पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बाइक चालक रामविलास पासवान गांव पंडुका के निवासी बताए जाते हैं तथा 50 वर्षीय साइकिल सवार सुरेश शाह गांव मतकुटिया के रहने वाले हैं। मामले में चुटिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा उनके लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed